Big News-भिलाई चरोदा के खाते में फिर एक बड़ी उपलब्धि…भिलाई चरोदा नगर पालिका के द्वितीय अध्यक्ष तथा भाजपा चरोदा मंडल के अध्यक्ष रहे शशिकांत बघेल छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष निर्वाचित…युवा अवस्था में खेला करते थे कबड्डी, अब फिर से ली कबड्डी को पुर्नजीवित करने की जिम्मेदारी…पढ़िए खबर

भिलाई। उरला गांव कभी कबड्डी के लिए दूर दूर तक जाना जाता था। दुर्ग सांसद विजय बघेल व उनके चचेरे भाई शशिकांत बघेल को इसी कबड्डी ने प्रदेश भर में ख्याति दिलाई। कबड्डी के लिए जीने मरने वाले दोनों भाई, औज राजनीति में भी बड़े नाम है। दुर्ग सांसद विजय बघेल को इसी कबड्डी के बूते लोकप्रिय हुए और बाद में भिलाई चरोदा पालिका के प्रथम अध्यक्ष, पाटन के विधायक तथा दुर्ग लोकसभा से लगातार दो बार सांसद चुने गए।

लोकप्रियता में शशिकांत बघेल भी कम नहीं रहे। चरोदा मंडल भाजपा के अध्यक्ष रहे, 2005 से 2010 तक भिलाई चरोदा पालिका के द्वितीय अध्यक्ष रहे, राजनीति में सक्रियता जरुर रही, पर कबड्डी से प्रेम कम नहीं हुआ। लगातार कबड्डी के उत्थान और कबड्डी के दिन वापस लाने के लिए लगातार प्रयासरत रहे। इसकी का नतीजा है कि रविवार को बलौदा बाजार भाठापारा जिले में छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ का चुनाव हुआ, और शशिकांत बघेल अध्यक्ष चुन लिए गए। खबर मिलते ही पूरे भिलाई चरोदा में खुशी की लहर दौड़ गई।

पार्षद चंद्र प्रकाश पाण्डेय ने भिलाई न्यूज से चर्चा करते हुए बताया कि अध्यक्ष निर्वाचित होते ही पूरे छत्तीसगढ़ से लगातार बधाई आ रही है। वहीं शशिकांत बघेल ने भिलाई न्यूज से बात करते हुए कहा कि वह छत्तीसगढ़ की पहचान रही कबड्डी को एक फिर ऊंचाई पर पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

पार्षद चंद्रप्रकाश पाण्डेय, भाजपा नेता ए गौरी शंकर, रामा रेड्डी, परमजीत सिंह, प्रदीप मिश्रा, ट्विंकल बघेल, दिनेश चंद्रवंशी (कवर्धा) ने बधाई दी।

Share

Related post