Viral News-भरी दोपहरी विधायक रिकेश सेन ने दी नेहरू नगर गार्डन में दबिश, भागने लगे प्रेमी जोड़े, कुछ ने कहा ओयो बंद करा दिए, इसलिए आते हैं गार्डन…एक युवती करने लगी बहस-कहा प्यार में पहरा बिठाओगे क्या विधायक महोदय, प्यार मोहब्बत को आप क्या रोकोगे…

 Viral News-भरी दोपहरी विधायक रिकेश सेन ने दी नेहरू नगर गार्डन में दबिश, भागने लगे प्रेमी जोड़े, कुछ ने कहा ओयो बंद करा दिए, इसलिए आते हैं गार्डन…एक युवती करने लगी बहस-कहा प्यार में पहरा बिठाओगे क्या विधायक महोदय, प्यार मोहब्बत को आप क्या रोकोगे…

 

भिलाई। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन एक बार फिर चर्चे में है। इस बार वह स्वयं छापेमारी करने नेहरू नगर गार्डन पहुंच गए। प्रेमी जोड़ो को समझाइश देने लगे। प्रेमी जोड़े भी विधायक से बहस पर उतारु हो गए। कहा कि ओयो भी बंद करा दिया आपने, अब जाएं तो जाएं कहा। इस पर रिकेश ने गार्डन में प्रेम प्रलाप करने से मना किया।

विधायक रिकेश सेन को शिकायत मिली थी कि नेहरू नगर का गार्डन प्रेमी जोड़ों का अड्डा बन चुका है। यहां प्रेमी जोड़े अश्लील हरकत करते देखे जा सकते हैं। यह बात विधायक को नागवार गुजरी। रविवार दोपहर वह स्वयं छापेमारी करने नेहरू नगर गार्डन पहुंच गए। वहां आधा दर्जन प्रेमी जोड़े भरी दोपहरी में मौजूद थे। विधायक का काफिला देख वे थोड़ा सकपकाए, पर भागे नहीं। विधायक गाड़ी से उतरकर एक एक के पास पहुंचे। इस दौरान उनके साथियों ने मोबाइल चालू रखा था। वीडियो बनता देख कई प्रेमी जोड़े सकपका गए। कुछ लोग ओयो बंद कराने को लेकर विधायक से बहस भी करने लगे।

विधायक रिकेश सेन प्रत्येक प्रेमी जोड़े के पास पहुंचे। पूछा कि गार्डन में क्या कर रहे हो, इस पर प्रेमी जोड़े भी विधायक से कहने लगे कि वे क्या करें आप ने ओयो बंद करा दिया है, अब हम कहां जाए। ओयो था तो वहां मिल लिया करते थे। इस बात पर विधायक रिकेश सेन भड़क गए कहा कि गलत काम के लिए वैशाली नगर में कोई जगह नहीं है। उन्होंने प्रेमी जोड़ों को दोबारा गार्डन में नहीं दिखने तथा एेसी हरकत ना करने की सलाह दी। उन्होंने लड़कियों को भी समझाइश दी।

-बहुत दिनों से शिकायत मिल रही थी कि नेहरू नगर गार्डन को अय्याशी का अड्डा बना दिया गया। इसलिए वह स्वयं आज यहां पहुंचे। वास्तव में प्रेमी जोड़े यहां मौजूद थे। उन्हें समझाइश देकर घर भेजा गया है। अब पुलिस प्रशासन यहां नजर रखेगी।

रिकेश सेन, विधायक वैशाली नगर

Share

Related post