Big News- साहू समाज में दो फाड़, भाजपा के खिलाफ बयान देकर घीरे प्रदेश अध्यक्ष टहल राम साहू…पूर्व क्रेडा सदस्य विजय साहू ने प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप…पूर्व मुख्यमंत्री के इशारे पर साहू समाज को दिग्भ्रमित करने का आरोप…विजय साहू ने कहा पीएम मोदी भक्त माता कर्मा व भामा शाह के सिद्धांतो को आगे बढ़ रहे हैं, अयोध्या में भांचा श्रीराम का भव्य मंदिर छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय

 Big News- साहू समाज में दो फाड़, भाजपा के खिलाफ बयान देकर घीरे प्रदेश अध्यक्ष टहल राम साहू…पूर्व क्रेडा सदस्य विजय साहू ने प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप…पूर्व मुख्यमंत्री के इशारे पर साहू समाज को दिग्भ्रमित करने का आरोप…विजय साहू ने कहा पीएम मोदी भक्त माता कर्मा व भामा शाह के सिद्धांतो को आगे बढ़ रहे हैं, अयोध्या में भांचा श्रीराम का भव्य मंदिर छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय

 

भिलाई। साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल राम साहू द्वारा भाजपा के खिलाफ दिए गए बयान के बाद दुर्ग जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। समाज के लोग अब प्रदेश अध्यक्ष को ही आड़े हाथों लेने लगे हैं। उन्हें समाज से माफी मांगने को कहा जा रहा है। उन पर आरोप है कि पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व गृहमंत्री के इशारे पर वे समाज को दिग्भ्रमित कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि 14 अप्रैल को साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल राम साहू ने भिलाई में एक बयान जारी कर कहा था कि साहू समाज के लोग भाजपा को वोट ना दें। इस बार भाजपा को सबक सिखाएं। इस बात से साहू समाज के दिगर लोग नाराज हो गए हैं। पूर्व क्रेड सदस्य व वर्तमान में भाजपा नेता विजय साहू ने प्रदेश अध्यक्ष टहल राम साहू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने स्व. अर्जुन हिरवानी की मौत पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्होंने समाज के शोषकों और स्वयंभू नेताओं के खिलाफ आवाज उठाया था। नतीजतन उनका अपमान किया गया, और वे सदमें में चले गए। बाद में उनका निधन हो गया। विजय साहू ने पूछा कि उनकी मौत का जिम्मेदार कौन है।

पूर्व क्रेडा सदस्य ने कहा कि समाज ने समाज में व्यापक सुधार व नशामुक्ती के लिए टहलराम साहू को जिम्मेदारी सौंपी थी। नशामुक्ती के लिए निकली जा रही पदयात्रा अचानक से किसके इशारे पर बंद की गई थी। पूर्व क्रेडा सदस्य ने आरोप लगाया कि टहल राम साहू का सारा समय पूर्व मुख्यमंत्री के साथ गुजरने लगा। वे सत्ता का लुफ्त उठाने लगे। हवाई यात्रा करने लगे।

विजय साहू ने कहा कि जब बिरनपुर में साहू समाज के युवक की हत्या हुई तो न्याय मांगने की बजाए वर्तमान विधायक ईश्वर साहू को पूर्व मुख्यमंत्री का दूत बनकर धन का लालच देकर चुप कराने का प्रयास किया। विधानसभा चुनाव के दौरान जब साहू समाज की दो बेटियों का टिकट कटा उस समय साहू समाज याद नहीं आया। लोकसभा चुनाव में साहू समाज के कई दावेदार थे, उनके लिए बयान क्यों जारी नहीं किया गया।

विजय साहू ने टहलराम साहू पर आरोप लगाया कि वे पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व गृहमंत्री के इशारे पर समाज को नियंत्रीत करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भक्त माता कर्मा व भामा शाह साहू समाज के गौरव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन्हीं के सिद्धांतो पर चलते हुए देश को आगे बढ़ा रहे हैं।

विजय साहू ने साहू समाज की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या उन्हें धारा 370 के हटने से एतराज है। एक देश एक कानून पर कोई एतराज है। या छत्तीसगढ़ के भांचा प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर बनने पर कोई एतराज है। विजय साहू ने यह तमाम आरोप लगाते हुए प्रदेश अध्यक्ष टहल राम साहू से समाज से माफी मांगने के लिए कहा है।

Share

Related post