Bjp News-भाजपा का बढ़ता कांरवा…पीएम मोदी और सांसद विजय के काम से प्रभावित होकर अधिवक्ताओं समेत सैकड़ों लोगों ने किया भाजपा प्रवेश..सांसद ने गमछा पहना कर किया स्वागत…पार्षद विनोद सिंह के नेतृत्व में बालाजी नगर खुर्सीपार के 31 लोगों ने थामा भाजपा का दामन…पढ़िए अधिवक्ताओं ने क्या कहा…

 Bjp News-भाजपा का बढ़ता कांरवा…पीएम मोदी और सांसद विजय के काम से प्रभावित होकर अधिवक्ताओं समेत सैकड़ों लोगों ने किया भाजपा प्रवेश..सांसद  ने  गमछा पहना कर किया स्वागत…पार्षद विनोद सिंह के नेतृत्व में बालाजी नगर खुर्सीपार के 31 लोगों ने थामा भाजपा का दामन…पढ़िए अधिवक्ताओं ने क्या कहा…

 

भिलाई। दुर्ग लोकसभा में भाजपा का कांरवा लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस छो़ड़ भाजपा में शामिल होने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। वहीं रविवार को अधिक्ताओं समेत सैकड़ों लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी व दुर्ग सांसद विजय बघेल के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि अबकी बार 400 पार तथा दुर्ग लोकसभा से छह लाख अंतर से भाजपा को विजय श्री दिलाना है।

दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल के निवास सेक्टर-5 भिलाई में योगेन्द्र सिंह, मीना सुशील, संजय शुक्ला ,रमा श्रीवास्तव ,ललित तिवारी ,सुखदेव भोगल ,कविता गोस्वामी ,शीला सिंह ,एनके रमण, गुलाब सिंह पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाजपा प्रवेश किया। इसमें बड़ी संख्या में अधिवक्तागण भी शामिल रहे। सांसद विजय बघेल ने सभी का स्वागत करते हुए भाजपा का गमछा पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया। भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने सभी को भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया।

सांसद विजय बघेल ने कहा कि आज हमारे निवास पर बहुत ही उर्जा वान समाज के हीत में न्याय की रक्षा करने वाले सभी अधिवक्ताओं का मैं हृदय से स्वागत करता हूं। दुर्ग न्यायालय में सन् 2019 के लोकसभा चुनावों में भी आप सभी ने समर्थन दिया था। आप सभी का जोश, उत्साह बता रहा है जीत निश्चित है। आप सभी मन में भाव लिए देश व समाज हित के लिए भाजपा को जीतना है। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज हम अर्थ व्यवस्था में पांचवें स्थान पर है। हमें तीसरे स्थान पर आना है। राष्ट्र प्रेम के लिए अधिवक्ताओं के लिए भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया।

भाजपा प्रवेश करने वाले अधिवक्ता एनके रमण, गुलाब पटेल, कृष्ण कान्त द्विवेदी, पंडित अजय मिश्रा, सुयश शुक्ला, विश्वनाथ राऊत, अशोक यादव, विधा देवांगन, योगेश कुमार नाग, कृष्णा देवी नाग, सत्येन्द्र सिंह, विजेन्द्र, प्राचीस अग्रवाल, आदित्य साहू, अजय मेश्राम, विनीता यादव, मुकेश यादव, उज्जवल पंचकोडे, एसके सिंह, सरिता उमप, प्रभा पारकर, शीला साहनी, हिमांशु चन्द्राकार, आमोल कुमार यादव, मनोज कुमार सोनी, गणेश शुक्ला, सौरभ शुक्ला, सुयश शुक्ला, आंकाक्षा जायसवाल, कनक देशलहरे, विमल आसाटी, अजय शर्मा, सुनील रिंगरी, संतोष देवांगन, राजेश नायक, एलएन विश्वा रेखा दुबे, मोहन साहू, नील कमल, कुलदीप सहित सैकड़ों लोगों ने भाजपा में प्रवेश किया।

 

बालाजी नगर के लोग भी हुए शामिल

भिलाई विधानसभा के बालाजी नगर वार्ड 45 से भाजपा पार्षद विनोद सिंह के नेतृत्व में 31 लोगों को सांसद विजय बघेल ने भाजपा का गमछा पहनाकर भाजपा में प्रवेश करवाया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह, योगेन्द्र सिंह, संतोष मोर्या, राहुल परिहार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भाजपा प्रवेश करने वाले गिरधर राव, विनोद कुमार, रोहित सिंह, नविन बिसाई, मोहिन खान, सूरज कुमार, मोहन साहू, सन्नी साहू, गोलू, ओम कुमार, नागेश्वर सिमहा, रवि, संदीप, डी श्रीनू, नरेश नारायण, वेंकटेश्वर, मनोज कुमार, महेंद्र सिंह नेहाल, टी बाल राजू, वी राजू सहित अनेक लोगों ने भाजपा प्रवेश किया।

Share

Related post