Big News-छत्तीसगढ़ में अशोक लिलैंड का अत्याधुनिक तकनीक का 12 चक्का हाइवा लांच, भिलाई-3 (मोरिद) के शोभा ट्रांसपोर्ट ने ली पहली डिलवरी…कंपनी ने किया सम्मानित

 Big News-छत्तीसगढ़ में अशोक लिलैंड का अत्याधुनिक तकनीक का 12 चक्का हाइवा लांच, भिलाई-3 (मोरिद) के शोभा ट्रांसपोर्ट ने ली पहली डिलवरी…कंपनी ने किया सम्मानित

 

भिलाई। ट्रांसपोर्ट व्यवसाय के क्षेत्र में तेजी से उभरते शोभा ट्रांसपोर्ट के खाते में एक और बड़ी उपलब्धी जुड़ गई। ट्रक व हाइवा निर्माण के क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी कंपनी में से एक अशोक लिलैंड ने 12 चक्का नई हवा लांच की है। जो अत्याधुनिक तकनीक से पूरी तरह लैस है।

इस वाहन को छत्तीसगढ़ में सबसे पहले शोभा ट्रांसपोर्ट के संचालक शोभा राम साहू ने खरीदा। छत्तीसगढ़ में इस माडल का हाइव लांच होते ही सबसे पहले खरीदने वाले ग्राहक शोभा ट्रांसपोर्ट के संचालक शोभा राम साहू बन गए। बुधवार को कंपनी ने उन्हें गाड़ी की डिलवरी दी। इस मौके पर अशोक लिलैंड कंपनी छत्तीसगढ़ के अधिकारी कर्मचारियों न शोभा ट्रांसपोर्ट के संचालक शोभाराम साहू को सम्मानित किया।

शोभा ट्रांसपोर्ट के आफिस विट्ठलपुरम, उमदा रोड भिलाई तीन में बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर केक काटा गया। लोगों को मिष्ठान वितरण किया गया। कंपनी के अधिकारी कर्मचारियों ने शोभा ट्रांसपोर्ट के संचालक शोभा राम साहू को गाड़ी का चाभी सौंपा तथा गुलदस्ता भेंटकर बधाई दी।

Share

Related post