Jai Shree Ram-हम सभी भारतवासी सौभाग्यशाली हैं जो इस पल के जीवित गवाह बन रहे हैं…जिन्होंने राम मंदिर के लिए संघर्ष किया, ये दिन उनको भी याद करने का है… गर्व का विषय है कि प्रभु श्रीराम पांच सौ साल बाद अपने महल में आ रहे हैं-शोभाराम साहू

 Jai Shree Ram-हम सभी भारतवासी सौभाग्यशाली हैं जो इस पल के जीवित गवाह बन रहे हैं…जिन्होंने राम मंदिर के लिए संघर्ष किया, ये दिन उनको भी याद करने का है… गर्व का विषय है कि प्रभु श्रीराम पांच सौ साल बाद अपने महल में आ रहे हैं-शोभाराम साहू

 

भिलाई। हम और हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है, जो रामलला का मंदिर बनते साक्षात देख रहे हैं, हम सौभाग्यशाली हैं जो रामलला का प्राण प्रतिष्ठा देख रहे हैं। हम सौभाग्यशाली कि विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजन के गवाह बन रहे हैं।

भिलाई तीन (मोरिद) के भाजपा नेता तथा शोभा ट्रांसपोर्ट के संचालक शोभाराम साहू ने कहा कि पांच सौ सालों के संघर्ष के बाद रामलला अपने महल में आ रहे हैं। चौदह सालों के बनवास के बाद पांच सौ सालों तक उन्होंने वनवास झेला है। सबको आश्रय देने वाले प्रभु स्वयं टेंट में रहे हैं। हमें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है, भारत के हजारों साधू संतों की वजह से, हमें यह सौभाग्य मिला है, लाखों कारसेवकों के संघर्ष की वजह से, हम यह सौभाग्य मिला है कारसेवा में अपना बलिदान देने वाले महान बलिदानियों की वजह से, हमें यह सौभाग्य मिला है, तमाम हिंदूवादी नेता, संघ, भाजपा, पीएम मोदी, सीएम योगी तथा स्व, कल्याण सिंह की वजह से।

शोभाराम साहू ने कहा कि 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है। पूरा देश ही नहीं अपितु पूरी दुनिया उस दिन का इंतजार कर रही है। भारत का कण कण अयोध्या धाम बन चुका है। मैंने अपने पूरे जीवनकाल में एेसा उत्साह, एेसा उमंग, एेसा माहौल नहीं देखा। मैंने पहली बार पूरे शहर, गांव, गली, चौराहे को भगवा मय होते देखा है, राम मय होते देखा है। हमरा जीवन तर गया, धन्य है हमारी पीढ़ी जो इस पल का गवाह बन रही है। सही मायने में अब सनातन जाग रहा है।

Share

Related post