Bhilai News-ट्वीन सिटी का पहला भगवान परशुराम चौक रिसाली में…सांसद विजय बघेल व विधायक ललित चंद्राकर ने वेद मंत्रो के साथ किया प्रतिमा का अनावरण

 Bhilai News-ट्वीन सिटी का पहला भगवान परशुराम चौक रिसाली में…सांसद विजय बघेल व विधायक ललित चंद्राकर ने वेद मंत्रो के साथ किया प्रतिमा का अनावरण

 

भिलाई । रिसाली स्थित मैत्री नगर वार्ड में शहर के प्रथम परशुराम चौक पर लगे प्रतिमा का अनावरण किया गया। सांसद विजय बघेल व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने प्रतिमा का अनावरण किया। ट्वीन सिटी का यह पहला चौक है जहां परशुराम की प्रतिमा स्थापित की गई है।

अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के चार दिन पूर्व नगर पालिक निगम रिसाली द्वारा तैयार किए परशुराम चौक पर लगे भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण देर शाम किया गया। इस अवसर पर प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि यह रिसाली निगम और छत्तीसगढ़ प्रदेश के नागरिकों के लिए हर्ष की बात है कि रिसाली में प्रतिमा का अनावरण दिन विशेष के कुछ दिन पहले हो रहा है। यह हम सब के लिए सौभाग्य है। वहीं दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सब के आराध्य परशुराम प्रतिमा अनावरण पर बधाई दी। विधायक ने कहा कि परशुराम भगवान विष्णु के अवतार थे।

खास बात यह है कि अयोध्या में चार दिन बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। उसके ठीक पहले हम अपने आराध्य की प्रतिमा का अनावरण कर रहे है। इस अवसर पर नगर पालिक निगम रिसाली की महापौर शशि सिन्हा, सभापति केशव बंछोर, मण्डल अध्यक्ष शैलेंद्र शेण्डे, नेता प्रतिपक्ष शैलेंद्र साहू, सांसद प्रतिनिधि दीपक पप्पू चंद्राकर, एमआइसी अनूप डे, सोनिया देवांगन, ईश्वरी साहू, पार्षद सुनंदा पप्पू चंद्राकर, मनीष यादव, विधि यादव, धर्मेन्द्र भगत, माया यादव, रमा साहू, ममता सिन्हा, सविता ढवस, हरिश नायक, सारिका साहू, डा. सीमा साहू, जमुना ठाकुर एवं परशुराम विप्र सेवा समिति अध्यक्ष सुभाष तिवारी समेत गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

भगवान परशुराम प्रतिमा अनावरण अवसर पर संगीतमय भजन की प्रस्तुती की गई। इसके बाद 21 आचार्यों ने वेद मंत्र का उच्चारण किया। शंख व घंटी की ध्वनी के बीच सांसद विजय बघेल व विधायक ललित चंद्राकर, महापौर शशि सिन्हा ने प्रतिमा का अनावरण किया। समापन के पूर्व अतिथि व रिसाली के नागरिकों ने भगवान परशुराम की सामुहिक आरती की।

नगर पालिक निगम रिसाली ने परशुराम विप्र सेवा समिति के अनुरोध पर यह चौक का निर्माण किया। चौक व प्रतिमा स्थापना में 16 लाख रूपए खर्च की गई है। तीन माह पूर्व चैक निर्माण करने पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने भूमिपूजन किया था।

महाप्रसाद के रूप में बटी खिचड़ी

परशुराम विप्र सेवा समिति ने आयोजन के अतिथियों का भव्य स्वागत किया। वहीं शहर के पहले परशुराम प्रतिमा अनावरण अवसर पर हजारों की भीड़ उपस्थित थी। समिति ने इस इवसर पर प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया।

Share

Related post