Saranggarh News- कालाखूंटा (सांरगढ़ बिलाईगढ़) निवासी भुवनेश्वर पटेल संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति के प्रदेश सचिव नियुक्त

 Saranggarh News- कालाखूंटा (सांरगढ़ बिलाईगढ़) निवासी भुवनेश्वर पटेल संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति के प्रदेश सचिव नियुक्त

 

सारंगढ़। संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति के प्रमुख सलाहकार गोपाल अग्रवाल, प्रदेश महासचिव ममता सिंह की अनुसंशा पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने बिलाईगढ़ निवासी पेश से कृषक तथा जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता भुवनेश्वर पटेल को संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति का प्रदेश सचिव नियुक्त किया है।

भुवनेश्वर पटेल कृषक होने के साथ साथ पर्यावरण प्रेमी है। वह लगातार पर्यावरण को लेकर सक्रिय रहते हैं। खुद तो जागरूक हैं लोगों को भी जागरुक करते हैं। भुवनेश्वर पटेल ग्राम कालाखूंटा , पोस्ट डोंगरीपाली, थाना बरमकेला जिला सांरगढ़ बिलाईगढ़ छत्तीसगढ़ के निवासी है। प्रदेश महासचिव ममता सिंह द्वारा उन्हें बिलाईगढ़ क्षेत्र में संगठन विस्तार की भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Share

Related post