Politics-कांग्रेस के चार और पार्षद टूटने को तैयार, फिलहाल नाम गुप्त…रिसाली शहर सरकार पर गहरता जा रहा है संकट…चार पार्षदों को तलाश रही है कांग्रेस, वहीं भाजपा मौन…आखिर क्या होगा आठ अप्रैल को

 Politics-कांग्रेस के चार और पार्षद टूटने को तैयार, फिलहाल नाम गुप्त…रिसाली शहर सरकार पर गहरता जा रहा है संकट…चार पार्षदों को तलाश रही है कांग्रेस, वहीं भाजपा मौन…आखिर क्या होगा आठ अप्रैल को

 

भिलाई। कांग्रेस के पांच पार्षदों के भाजपा में प्रवेश का जख्म अभी ताजा ही था कि एक और खबर ने कांग्रेस की नींद उड़ा रखी है। खबर है कि चार और पार्षद भाजपा के संपर्क में है, तथा वह भी जल्द भाजपा प्रवेश कर सकते हैं। इसकी तय तारीख भी आठ अप्रैल बताई जा रही है। चार पार्षदों के नाम कांग्रेस को भी नहीं पता, और भाजपा मौन है।

बता दें कि बीते शनिवार 22 मार्च को दो एमआइसी सदस्य समेत कांग्रेस के पांच पार्षदों ने भाजपा प्रवेश कर लिया था। कांग्रेस में हलचल मच गई थी। दरअसल रिसाली में भाजपा और कांग्रेस पार्षदों की संख्या अब 20-20 हो गई है। कांग्रेस ने बाकी पार्षदों को संभालने का काम तेज कर दिया है। बीते रविवार 23 मार्च को भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर ने पार्षदों की बैठक लेकर एकजुट रहने के लिए कहा था।

इधर सोमवार को राजनीतिक गलियारों में यह खबर आने लगी कि रिसाली निगम के चार और कांग्रेस पार्षद भाजपा में जा सकते हैं। हालांकि इसकी पुष्टी कोई नहीं कर रहा है, पर सूत्र बता रहे हैं कि खबर बाहर आने के बाद से कांग्रेस ने उन चार पार्षदों की तालाश शुरू कर दी है। पता किया जा रहा है, 20 पार्षदों में से वे चार पार्षद कौन हो सकते हैं। इधर भाजपा पूरी तरह से मौन है। वह आठ अप्रैल का इंतजार कर रही है।

Share

Related post