Devbaloda Election-थमा चुनावी शोर…भाजपा ने देवबलौदा वार्ड 32 में झोंकी ताकत…रैली में उमड़ा जनसैलाब…भाजपा की रैली देखकर दंग रह गए विपक्षी दल

भिलाई। देवबलोदा वार्ड 32 में हो रहे उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने आज अपनी ताकत झोंक दी। लिहाजा रैली मे जनसैलाब उमड़ पड़ा। रैली देखकर विपक्षी दल भी चौक गए। वार्ड 32 की भाजपा प्रत्याशी शिवकुमारी यादव को समर्थन देने लोग स्वस्फूर्त रैली में जुट रहे थे।
बता दें कि नौ तारीख की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। इसके पूर्व चुनाव में भाग ले रहे सभी राजनीतिक दलों ने रैली के माध्यम से अपनी ताकत दिखाई। देवबलौदा में भाजपा और कांग्रेस की सीधी टक्कर है। यहां रविवार दोपहर रैली निकाली गई। भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व पालिका अध्यक्ष शशिकांत बघेल, वार्ड के चुनाव प्रभारी मनीष अग्रवाल, भाजपा प्रत्याशी शिवकुमारी यादव, पूर्व महापौर चंद्रकांता मांडले, पूर्व नपाअध्यक्ष सीता साहू, सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर, चरोदा मंडल अध्यक्ष ए गौरी शंकर, भिलाई तीन मंडल अध्यक्ष वरुण यादव, भिलाई चरोदा निगम के नेता प्रतिपक्ष खिलावन वर्मा, पार्षद चंद्र प्रकाश पाण्डेय की अगुवाई में निकली जनसंपर्क रैली ने पूरे वार्ड का भ्रमण किया। इस दौरान महिलाएं बडी़ संख्या में शामिल रही। इस रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर लोगों ने भाजपा की जीत को तय मान लिया।
– चुनाव प्रभारी मनीष अग्रवाल ने कहा कि चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था। भाजपा ने रैली की आयोजन किया था। लोग स्वस्फूर्त इस रैली में शामिल हुए। सभी का आशीर्वाद भाजपा प्रत्याशी शिवकुमारी यादव को मिल रहा है। भाजपा यह बड़ी जीत दर्ज करेगी।