Devbaloda Election-देवबलौदा में दुर्ग सांसद विजय बघेल के मैदान में उतरते ही बदल गई राजनीतिक फिजां…आम जनता ने कहा कि हमारा आशीर्वाद शिवकुमारी यादव के साथ…विजय बघेल के जनसंपर्क में उमड़ा जनसैलाब…पढ़िए दुर्ग सांसद ने क्या कहा

भिलाई। चरोदा निगम के वार्ड 32 में होने वाले उपचुनाव में दुर्ग सांसद विजय बघेल के मैदान में उतरते ही राजनीतिक फिजां पूरी तरह से बदल गई। विजय बघेल ने बुधवार को पूरे वार्ड में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी शिवकुमारी यादव के लिए वोट मांगा।
बता दें कि भिलाई चरोदा भिलाई नगर निगम के वार्ड 32 में उपचुनाव हो रहा है। दरअसल छह माह पूर्व यहां के भाजपा पार्षद ललित यादव का सड़क दुर्घटना में निधन हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव में उनकी पत्नी शिवकुमारी यादव को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने हेमंत वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया।
चुनाव घोषणा के साथ ही चुनाव प्रभारी मनीष अग्रवाल, चरोदा मंडल अध्यक्ष ए गौरी शंकर, भिलाई तीन मंडल अध्यक्ष वरुण यादव ने मोर्चा संभाल रखा है। भाजपा पार्षद भी पूरी तरह से मुस्तैद है। बीते मंगलवार को अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, भाजपा के वरिष्ठ नेता खिलावन साहू, भिलाई चरोदा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शशिकांत बघेल, भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, भिलाई जिला के महामंत्री प्रेम लाल साहू, पूर्व महापौर चंद्रकांता मांडले ने शिवकुमारी यादव के लिए जनसभा किया। वोट देने की अपील की।
बुधवार को दुर्ग सांसद विजय बघेल ने जनसंपर्क किया। वे वार्ड 32 के एक एक घर में गए, एक एक मतदाता से मिले, तथा विश्वास दिलाया कि शिवकुमारी यादव जीतने के बाद स्व. ललित यादव के अधूरे कामों को पूरा करेगी। लोगों को संबोधित करते हुए दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। इसका कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है।
उन्होंने कहा कि ललित यादव धार्मिक, सामाजिक व रचनात्मक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनका जाना बेहद दुखद है। उन्होंने जो अपने वार्ड के लिए सपना देखा था, उसे बहन शिवकुमारी यादव पूरी करेंगी।
चुनाव प्रभारी मनीष अग्रवाल ने कहा कि देवबलौदा का चुनाव भाजपा प्रचंड मतों से जीतने जा रही है।