Bjp News-भारतीय जनता युवा मोर्चा चरोदा मंडल ने भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के समर्थन में निकाली बाइक रैली…जमकर लगे जयश्री राम के नारे…

 Bjp News-भारतीय जनता युवा मोर्चा चरोदा मंडल ने भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के समर्थन में निकाली बाइक रैली…जमकर लगे जयश्री राम के नारे…

 

भिलाई । चुनाव प्रचार के आखिरी दिन चरोदा मंडल भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अध्यक्ष समीर अग्रवाल की अगुवाई में एवं भाजपा जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के मार्गदर्शन में बाइक रैली निकाली गई।

सिरसा गेट चौक से बाइक रैली शुरू हुई। भिलाई तीन बाजार होते हुए चरोदा बस्ती हनुमान मंदिर से वापस सिरसा गेट में इसका समापन किया गया। जिसमें भाजयुमो मंडल महामंत्री संदीप पाली, सेवा पटनायक, उपाध्यक्ष अभय चौबे, मनीष झा, रवि नाहर, लोही दास सहित युवा मोर्चा के युवा साथी बड़ी संख्या में मौजूद होकर प्रत्याशी विजय बघेल को भारी बहुमत से जिताने का आह्वान किया गया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन जबरदस्त माहौल बनाया। रविवार को पूरा भिलाई भगवामय नजर आया। भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के समर्थन में निकाली गई रैली में जमकर जय श्रीराम के नारे लगे। भाजयुमो कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बन रहा था। वहीं भाजयुमो के इस रैली की शहर में भी जमकर प्रसंशा हुई।

Share

Related post