Bjp News-सांसद विजय बघेल ने कहा राष्ट्र निर्माण के लिए पीएम मोदी जरूरी…भेलवा तालाब और उड़िया बस्ती में हुई चाय पर चर्चा…लोगों से अपील लोकतंंत्र की मजबूती के लिए करें मतदान…चाय पर चर्चा कार्यक्रम में जुट रही है भारी भीड़, लोग ले रहे मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का संकल्प

 Bjp News-सांसद विजय बघेल ने कहा राष्ट्र निर्माण के लिए पीएम मोदी जरूरी…भेलवा तालाब और उड़िया बस्ती में हुई चाय पर चर्चा…लोगों से अपील लोकतंंत्र की मजबूती के लिए करें मतदान…चाय पर चर्चा कार्यक्रम में जुट रही है भारी भीड़, लोग ले रहे मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने का संकल्प

 

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भिलाई में तीन स्थानों पर चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया। सुबह सुपेला मंडल के द्वारा चाय पर चर्चा श्री गुरुनानक देव जी सरोवर भेलवा तालाब नेहरू नगर में और दूसरा वैशाली नगर मंडल के उड़िया बस्ती एवं दुर्गा मंच घासीदास नगर में संपन्न हुआ। चाय पर चर्चा के दौरान लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल ने कहा कि देश के नवनिर्माण के लिए नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना बेहद जरुरी है।

मुख्य अतिथि विजय बघेल का स्वागत स्थानीय पार्षद चंदेश्वरी बांधे,शिवनारायण मोदी, आइपी मिश्रा, श्याम बहादूर कांचा, निखिल सोनी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। स्थानीय पार्षद चंदेश्वरी बांधे ने कहा कि विजय बघेल बहुत ही सरल, सहज मिलनसार है। हमारे सुख दुख में हमेशा खड़े रहते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने वैशाली नगर के पूर्व विधायक स्व. विद्यारतन भसीन को याद करते हुए कहा कि भेलवा तालाब का जीर्णोद्वार स्व.भसीन जी ने कराया था। भाजपा विकास की पर्याय है। आने वाले सात मई को अपना बहुमूल्य वोट दे कर विजय बघेल को दिल्ली भेजना है।

सांसद प्रत्याशी विजय बघेल ने कहा कि भिलाई के हृदय स्थल पर सुबह सुबह चाय पर चर्चा का उद्देश्य परिवार के साथ बैठ कर चर्चा करना है। ऐसी चर्चा पर ऐसा रिश्ता बनाएं जो भावनात्मक हो। ये चुनाव का कार्यक्रम है। चिंता मनन करना है। आज हर घर मोबाइल टेलीविजन हो गया है। देश का भविष्य उज्जवल होगा। संस्कारी भारत जिसमें कोई दिखावा नहीं। दुर्ग लोकसभा बहुत बड़ा है । हर किसी के सुख दुख में साथ रहे ये मेरे माता-पिता ने सिखाया है।

पांच साल में दो साल करोना काल में बीता। चारों तरफ हताशा निराशा थी । सांसद का काम निर्माण का नहीं होता है। सांसद की जिम्मेदारी लोकसभा में योजना बनाना होता है। मतदान के दिन ज्यादा से ज्यादा लोग बहार निकले। इस महायज्ञ में अपनी आहुति दें।

इस मौके पर महेश वर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक, संयोजक कन्हैया सोनी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा, मंजू दुबे, सुभाष साव, मंडल अध्यक्ष रुप राम साहू , विजय शुक्ला, विजय साहू , प्रमोद सिंह, तुकेन्द सिंह, विजय जयसवाल, जलांधर सिंह, पीयूष मिश्रा, पवन केशवानी , राहुल परिहार , विनोद उपाध्याय,राजकुमार गोखले सोनी,मुकेश अग्रवाल, मितला खिचरिया, राकेश नागदेव, रवि श्रीवास्तव , उमेश सिंह, अनिल सिंह, वेंकटेश्वर शर्मा, रावेश गुप्ता, राजेश सिंह, सुधाकर पाण्डेय, एसआर पटेल, दिलीप साहू, विजय खोड़के, निखिल सोनी, राजेश सिंह, गुरमीत सिंह, आशीष साव आदि उपस्थित रहे।

Share

Related post