Bjp News- विजय बघेल ने कांग्रेस पर किया तगड़ा हमला कहा- भाजपा ने जो कहा वह करके दिखाया,कांग्रेस जो नहीं करेंगे बोला वहीं किया, शराब, जुआ सट्टा, भ्रष्टाचार किया…कांग्रेस की कथनी व करनी में अंतर…बोरी, लिटिया, परपोड़ी के विभिन्न गांव में पहुंचे विजय बघेल, जन जन से मिले, गांव गांव में कर रहे चुनाव प्रचार…धमधा में सतनामी समाज के लोगों ने विजय को जिताने का लिया संकल्प…पढ़िए खबर

 Bjp News- विजय बघेल ने कांग्रेस पर किया तगड़ा हमला कहा- भाजपा ने जो कहा वह करके दिखाया,कांग्रेस जो नहीं करेंगे बोला वहीं किया, शराब, जुआ सट्टा, भ्रष्टाचार किया…कांग्रेस की कथनी व करनी में अंतर…बोरी, लिटिया, परपोड़ी के विभिन्न गांव में पहुंचे विजय बघेल, जन जन से मिले, गांव गांव में कर रहे चुनाव प्रचार…धमधा में सतनामी समाज के लोगों ने विजय को जिताने का लिया संकल्प…पढ़िए खबर

 

भिलाई। सांसद विजय बघेल लोकसभा चुनाव की तैयारी में पूरे जोश और उत्साह के साथ जूटे हैं। लगातार वे गांव गांव जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। जनसंपर्क कर लोगों से मिल रहे है और गांव गांव में पीएम मोदी जी के काम, उनके उद्देश्य और राष्ट्र हितकारी योजना का जन जन तक प्रचार कर रहे हैं।

24 अप्रैल को सांसद व भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल बोरी, लिटिया और परपोड़ी क्षेत्र में धुंआधार चुनाव प्रचार किया। सबसे पहले वे दनिया गांव पहुंचे। फिर बोरी, तुमाकला, खिलोरा कला, शिव कोकड़ी, धौरा, सल्हेखुर्द, रानो, जानों, चेचान मेटा, पथरा झोरी, पथरीखुर्द, गोड मर्रा, धमधा नगर, महामाई मंदिर और शिव कोकड़ी के लिए स्वयम्भू शिवलिंग का दर्शन कर यहां भी सभा का आयोजन किया। सुबह 8 बजे चाय पर चर्चा करने ग्रामीण क्षेत्र में चुनावी प्रचार में निकले। रातः में 10 बजे तक चुनाव प्रचार किया गया।

सांसद विजय बघेल शिव मंदिर पहुंचकर पुष्प, फल, धतूरा, बेल पत्ती अर्पित किए और जल चढ़ाएं। बाबा भोलेनाथ को प्रणाम करके सांसद विजय बघेल ने हाथ जोड़ कर सभी लोगों के जीवन में सुख शांति, समृद्धि और खुशहाली दे, युवाओं और बच्चे संस्कारवान बने यही प्रार्थना की। सभी गांव में सांसद प्रत्याशी विजय बघेल का भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

सतनामी समाज ने लिया शपथ

धमधा में सांसद प्रत्याशी विजय बघेल सतपाल महाराज से मिले, उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद सतनामी समाज के पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई। जहां सावला राम डहरिया के नेतृत्व में बैठक हुई। सतनाम भवन में सभी क्षेत्र के पदाधिकारियों ने शपथ लेते हुए कहा कि सतनामी समाज भाजपा के साथ है और सांसद विजय बघेल को जिताएंगे।

विभिन्न गांव में आयोजित सभा में लोगों को संबोधित करते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि यह चुनाव आम चुनाव नहीं है। ये चुनाव एक महायज्ञ है, जिसमे हम सब को कलम के फूल छाप पर बटन दबाकर हम सब को आहुति देना है। यह वह परिवर्तन की बेला है, जिसके साक्षी हम सब है। 10 साल पहले भारत विश्व मे 13 वें,14वें स्थान पर था। जो आज जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम बने है,इन 10 सालों में भारत तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है। पहले के जो हमारे देश के प्रधानमंत्री थे, जब वे विदेश जाते थे तो उनका कोई खास सम्मान नहीं होता था, लेकिन अब किसी भी देश में जाए हमारे प्रधानमंत्री का सम्मान स्वागत करने उस देश के पीएम, राष्ट्रपति खुद आते है।

मोदी जी पूरे विश्व के सबसे प्रसिद्ध नेता है। मोदी जी के सशक्ति हाथों को हमें मजबूत करना है। ताकि वे फिर से प्रधानमंत्री बने और हमारा देश विश्व के तीसरे स्थान से देश विश्व स्तर पर नंबर 1 पर आए। हमारे प्रभु राम लला बीते 500 साल तक एक छोटे से कुटिया में रहे, मोदी जी की पहल से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण करवाया। निर्माण के साथ ही हमारे प्रभु की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किए। अब हमें एक बार फिर से उन्हें पीएम बनाना है, ताकि एक बार फिर से भारतवर्ष के नाम पूरे विश्व मे पहले नंबर पर हो। एक बार फिर हमारा देश विश्व गुरु बने, हमारे देश का मान, सम्मान को वापस लाने के लिए पीएम बनाना है।

यह चुनाव राष्ट्र निर्माण का चुनाव है। यह सौभाग्य है कि हमे राष्ट्र निर्माण का सौभाग्य मिल रहा है। इस सौभाग्य को गंवाना नहीं है, हम सब को कमल छाप में बटन दबाना है और मोदी जी को पीएम बनाना है। आगे कांग्रेसी नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए सांसद विजय बघेल ने कहा कि झूठे का मुंह काला। ये कांग्रेसी जो बोले उसे भी नहीं किए और जो नहीं करेंगे बोले थे उसी को किए। प्रदेश में 5 साल जमकर शराब बेचे, जुआ, सट्टा और कई तरह के भ्रष्टाचार किए। लेकिन भाजपा जो कहता है वह करके दिखता है। महतारी वंदन योजना देंगे बोले थे, सरकार बनते ही माताओं के बैंक खाते में पैसा डाल दिये, प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हो गया। यह सब आप के आशीर्वाद से हुआ है। जनता भगवान होता है। देव तुल्य जनता को धोखा देना बहुत बड़ा पाप है।

अतः में विजय बघेल ने कहा आप सब ने मुझे सांसद बनाया, इस बार भी आप सब ने विश्वास जताया। पिछले बार की तरह इस बार भी रिकार्ड तोड़ मतों से जिताना है।

Share

Related post