Bjp News- 100 से ज्यादा महिलाएं भाजपा में शामिल, सांसद विजय बघेल ने दिलाई सदस्यता…कांग्रेस से भाजपा में जाने वालों की लगातार बढ़ रही है संख्या …भाजपा जिला अध्यक्ष का दावा चुनाव तक और बढ़ेगी लिस्ट…पढ़िए भाजपा में शामिल महिलाओं ने क्या कहा

 Bjp News- 100 से ज्यादा महिलाएं भाजपा में शामिल, सांसद विजय बघेल ने दिलाई सदस्यता…कांग्रेस से भाजपा में जाने वालों की लगातार बढ़ रही है संख्या …भाजपा जिला अध्यक्ष का दावा चुनाव तक और बढ़ेगी लिस्ट…पढ़िए भाजपा में शामिल महिलाओं ने क्या कहा

 

भिलाई । जवाहर नगर की 100 से ज्यादा महिलाओं ने बुधवार को भाजपा की सदस्यता ली। इसमें से कुछ महिलाएं कांग्रेस से जुड़ी थी। महिलाओं ने कहा कि कांग्रेस सनातन विरोधी पार्टी है। भाजपा के साथ जुड़कर महिलाओं ने दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल को ज्यादा से ज्यादा मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया। वहीं भाजपा का जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वालों की लिस्ट अभी बहुत लंबी है।

बता दें कि भाजपा ने भी कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वालों के लिए अपना दरवाजा खोल रखा है। लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंके जाने के बाद कई बड़े बड़े चेहरे भाजपा में शामिल होने लगे हैं। कांग्रेस को यहां पहला झटका तब लगा जब भिलाई नगर निगम के जोन तीन मदर टेरेसा नगर के अध्यक्ष जलांधर सिंह, मानवेंद्र सिंह, शिवा यादव, भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष सुभाष साव सहित तकरीबन 12 सौ लोगों ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। बुधवार को वैशाली नगर विधानसभा अंतर्गत जवाहर नगर की 100 महिलाओं ने कांग्रेस छोड़कर दुर्ग सांसद विजय बघेल के समक्ष भाजपा का दामन थामा। विजय बघेल ने सभी महिलाओं को भगवा गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश दिलवाया।

दुर्ग लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल ने सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी की विचारधारा से जुड़कर घर घर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश पहुंचाने की अपील की। वहीं भाजपा में शामिल हुई महिलाओं ने दुर्ग लोकसभा प्रत्याशी विजय बघेल को प्रचंड मतों से विजय दिलाने का संकल्प लिया।

भिलाई नगर निगम में भाजपा पार्षद दल के नेता भोजराज सिन्हा ने कहा कि जवाहर नगर की सौ महिलाओं को भाजपा में प्रवेश दिलाया गया है। महिलाओं अब भाजपा की रीति नीति के अनुसार काम करते हुए भाजपा की विचारधारा को घर गर तक पहुंचाएंगी। भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा कि अभी तो शुरूआत है। भाजपा में शामिल होने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। आने वाले समय में कई बड़े नाम जिसमें पार्षद भी है और कांग्रेस संगठन के पदाधिकरी भी है, भाजपा में शामिल होंगे। महेश वर्मा ने कहा कि जिस तरह से भाजपा का पक्ष में माहौल बना है उससे तय है कि इस बार भाजपा 2019 की जीत का भी रिकार्ड तोड़ेगी।

Share

Related post