Big News- भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए सामाजिक संस्था आगाज के केंद्रीय अध्यक्ष व अधिवक्त राजेश तिवारी…विजय बघेल के समक्ष अपने सैकड़ों साथियों के साथ किया भाजपा प्रवेश…कहा जिनके मन में राम है, वह भाजपा से अलग कैसे रह सकता है…दुर्ग से भाजपा को एतिहासिक जीत दिलाने का लिया संकल्प
![Big News- भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए सामाजिक संस्था आगाज के केंद्रीय अध्यक्ष व अधिवक्त राजेश तिवारी…विजय बघेल के समक्ष अपने सैकड़ों साथियों के साथ किया भाजपा प्रवेश…कहा जिनके मन में राम है, वह भाजपा से अलग कैसे रह सकता है…दुर्ग से भाजपा को एतिहासिक जीत दिलाने का लिया संकल्प](https://bhilai-news.com/wp-content/uploads/2024/03/rajesh-tiwari-850x560.jpg)
भिलाई। आम जन मानस को सामाजिक न्याय एवं सुरक्षा दिलाने के लिये संघर्षरत सामाजिक संगठन “आगाज़” के केन्द्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता राजेश तिवारी ने दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल के समक्ष अपने सैकड़ो साथियों के साथ भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया।
पार्टी में प्रवेश पश्चात् सांसद विजय बघेल ने राजेश तिवारी एवं उनके साथियो को भाजपा में प्रवेश करने के बाद भाजपा की रीति-निति के अनुसार जनसेवा के कार्य करने के लिये प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर अधिवक्ता राजेश तिवारी के साथ दुर्ग जिले से ओमप्रकाश साहू, आशुतोष मिश्रा, सुरेश साहू, बल्ला राम ठाकुर, सागर साहू खेमलाल साहू, महंगूराम साहू, उमेन्द्र कुमार साहू, एवं बेमेतरा जिले से ललित कुमार साहू, परमेश्वर कुमार साहू, सोम कुमार साहू, मिलाप साहू, राकेश साहू भोला साहू, नागेश साहू भरत साहू रामेश्वर साहू टीकाराम साहू, रामकुमार कुर्रे, नकुल यादव, संजय कोशले सहित बड़ी संख्या में संस्था ” आगाज़” के सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस मौके पर राजेश तिवारी ने कहा कि जिनके रोम रोम में राम बसते हो, वह भाजपा से कहां अलग रह सकता है। भाजपा में प्रवेश के साथ ही बरसो की इच्छा पूरी हुई।