Bjum News- देवबलौदा में भारतीय जनता युवा मोर्चा चरोदा मंडल ने किया नमो युवा चौपाल का आयोजन…उमड़ी युवाओं को भीड़, कहा अब की बार 400 पार…मोदी को तीसरी बार पीएम बनाकर इतिहास रचने का लिया संकल्प…पढ़िए खबर

 Bjum News- देवबलौदा में भारतीय जनता युवा मोर्चा चरोदा मंडल ने किया नमो युवा चौपाल का आयोजन…उमड़ी युवाओं को भीड़, कहा अब की बार 400 पार…मोदी को तीसरी बार पीएम बनाकर इतिहास रचने का लिया संकल्प…पढ़िए खबर

 

भिलाई । रविवार को भाजयुमो चरोदा मंडल ने देवबलौदा में युवाओं के साथ नमो युवा चौपाल का आयोजन किया । युवा चौपाल के माध्यम से 400 पार पर चर्चा कर विकसित भारत के संकल्प को सार्थक करने का आव्हान किया गया। उपस्थित युवाओं ने पीएम मोदी को लगातार तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाकर इतिहास रचने का संकल्प लिया।

चौपाल में कहा गया कि देश का हर युवा तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए उत्साहित हैं। युवा चौपाल को लेकर देवबलौदा के युवाओं में बेहद उत्साह दिखा। युवा चौपाल को भिलाई जिला भाजयुमो के अध्यक्ष अमित मिश्रा, चरोदा मंडल अध्यक्ष समीर अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष शुभम चिंचूलकर, मंडल महामंत्री शिव पटनायक, मंडल उपाध्यक्ष मनीष झा ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में जिला प्रशिक्षण प्रमुख अंकित यादव, देवबलौदा के पार्षद ललित यादव, मंडल महामंत्री संदीप पाली, सहित युवा मोर्चा के गोविंद नंदी, राजू वर्मा, संजू मानिकपुरी, आनंद सिंह, श्रीकांत तिवारी, सागर सोनी,पिंटू शिवहरे सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने तथा अबकी बार 400 पार का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन मंडल उपाध्यक्ष अभय चौबे ने किया।

Share

Related post