Big Breking- जगदलपुर विधायक किरण देव सिंह को छत्तीसगढ़ भाजपा की कमान…सरगुजा के बाद बस्तर को मिली बड़़ी जिम्मेदारी…लोकसभा चुनाव को लेकर मोदी शाह का मास्टर प्लान

 Big Breking- जगदलपुर विधायक किरण देव सिंह को छत्तीसगढ़ भाजपा की कमान…सरगुजा के बाद बस्तर को मिली बड़़ी जिम्मेदारी…लोकसभा चुनाव को लेकर मोदी शाह का मास्टर प्लान

 

भिलाई। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने फिर बड़ा उलटफेर किया। सरगुजा से आदिवासी मुख्यमंत्री देने के बाद जगदलपुर विधायक व सुकमा जमिदार परिवार के किरण देव सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप दी गई। सरगुजा व बस्तर के आदिवासी बेल्ट पर भाजपा ने इस चुनाव में जबरदस्त प्रदर्शन किया था, जिसका नतीजा रहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी।

बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव अब छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री बन चुके हैं। एेसे में उनकी जगह पर दुर्ग के सांसद तथा पाटन से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ चुनाव लड़कर देश भर में चर्चे में आए विजय बघेल को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा चल रही थी, पर तमाम कयास को दरकिनार करते हुए भाजपा ने किरण देव सिंह को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की कमान सौंप दी।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस आशय का नियुक्ति पत्र जारी किया है।

Share

Related post