Politics News-भाजपा जो कहती है वह करती है, छत्तीसगढ़ में भाजपा ने सभी वर्ग, सभी समाज का मान बढ़ाया…विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री, अरुण साव व विजय शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने से छत्तीसगढ़ के हर कोने का होगा तेजी से विकास-संजय सिंह

 Politics News-भाजपा जो कहती है वह करती है, छत्तीसगढ़ में भाजपा ने सभी वर्ग, सभी समाज का मान बढ़ाया…विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री, अरुण साव व विजय शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने से छत्तीसगढ़ के हर कोने का होगा तेजी से विकास-संजय सिंह

 

भिलाई। प्रदेश भाजयुमो के कार्यसमिति सदस्य संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ की नई सरकार में सभी वर्गों का ध्यान रखा है। सभी समाज को सम्मान दिया है। आदिवासी समाज के लोग बरसों से आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग कर रहे थे। भाजपा ने विष्णुदेव साय के रुप में एक कुशल नेतृत्वकर्ता, सहज, सरल व्यक्तित्व तथा विकास पसंद नेता को मुख्यमंत्री का दायित्व सौंपा है। वहीं कठिन समय में छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन की कमान संभालकर फिर से संगठन में प्राण फूंकने वाले व्यवहार कुशलता के धनी अरुण साव को उपमुख्यमंत्री व कवर्धा में प्रखर हिंदुत्व के ध्वजवाहक विजय शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाया।

संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जहां सरगुजा क्षेत्र से आते हैं, वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव बिलासपुर व विजय शर्मा कवर्धा क्षेत्र से आते हैं। तीनों को बड़ी जिम्मेदारी देने से छत्तीसगढ़ के हर कोने का विकास अब तेज गति से होगा। संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने बता दिया कि वह कौन विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भाजपा की सोच सकरात्मक है। सब वर्ग तथा समाज का ध्यान रखती है। भाजपा सभी समाज को विकास में हिस्सेदार बनाकर देश प्रदेश को विकसित राष्ट्र बनाने की राह पर ले जाना चाहती है।

छत्तीसगढ़ में जिस तरह से सभी समाज, सभी वर्ग के लोगों ने भाजपा पर विश्वास जताते हुए एतिहासिक बहुमत दिया उससे साबित होता है कि छत्तीसगढ़ के मन में मोदी शाह है, और मोदी शाह के मन में भी छत्तीसगढ़ है। छत्तीसगढ़ ने पिछले पांच साल में जो खोया, उसे भाजपा सरकार के फिर से वापस लाकर छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ाएगी। संजय सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Share

Related post