Big News- कांग्रेस में बवाल, बृहस्पति सिंह को कारण बताओ नोटिस, कुमारी सैलजा और टीएस बाबा को बताया था कांग्रेस की हार का कारण, प्रदेश से लेकर दिल्ली तक मच गया बवाल…कई नेताओं ने बृहस्पति सिंह को हटाने की कर दी मांग…जानिए बृहस्पति सिंह ने कुमारी सैलजा और टीएस बाबा के खिलाफ क्या कहा था

भिलाई। बलरामपुर के पूर्व कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के बयान के बाद कांग्रेस में बवाल हो गया। एक तरह से खलबली मच गई है। बृहस्पति सिंह ने शुक्रवार को अपने बयान में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की प्रभारी कुमारी सैलजा और पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के खिलाफ टिप्पणी की। उन्होंने कुमारी सैलजा के व टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की हार का कारण बता दिया।

अपने बयान में उन्होंने कुमारी सैलजा के बारे में कहा कि वे सिर्फ हिरोइन जैसे फोटो ही खिंचाती रही। टीएस बाबा के बारे में कहा कि उन्होंने मुझे छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाया होता तो कांग्रेस की एेसी हार नहीं होती जैसा बयान देकर छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का बंटाधार किया। बृहस्पति सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने टीएस बाबा के बारे में कहा कि उन्होंने भाजपा नेता अमित शाह के साथ मिलकर भाजपा को जीत दिलवाई है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ बृहस्पति सिंह को टीएस बाबा का विरोधी माना जाता है। वे अक्सर टीएस बाबा के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं। लेकिन शुक्रवार को उनके बयान ने कांग्रेस में खलबली मचा दी। कांग्रेस हाईकमान ने फौरन इसे संज्ञान में लिया और इसे गैर जिम्मेदाराना बयान मानते हुए प्रदेश संगठन ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया। साथ ही कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने बृहस्पति सिंह को पार्टी से निकालने की मांग भी शुरू कर दी है।

Share

Related post