Politics News-छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की बयार…कांग्रेस सरकार से ऊब चूकी जनता ने भाजपा को सत्ता में वापस लाने का मन बना लिया…छत्तीसगढ़ में भाजपा आवत हे- संजय सिंह

 Politics News-छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की बयार…कांग्रेस सरकार से ऊब चूकी जनता ने भाजपा को सत्ता में वापस लाने का मन बना लिया…छत्तीसगढ़ में भाजपा आवत हे- संजय सिंह

दुर्ग। भाजपा युवा नेता संजय सिंह ने छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता पांच साल पहले कांग्रेस के झूठे घोषणा पत्र के झांसे में आ गई थी। लिहाजा जनता ने सत्ता परिवर्तन कर कांग्रेस को मौका दिया था। उम्मीद की थी कि कांग्रेस घोषणा पत्र में किए गए वादे को पूरा करेगी, पर कांग्रेस ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। भूपेश सरकार ने किसानों को ठगने का काम किया।

नरवा गरवा घुरवा बाड़ी के नाम पर बड़े घोटाले किए। पीएसपी में घोटाला कर युवाओं के सपनों को बेच दिया। बेरोजगार युवकों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही। साढ़े चार साल बाद दिया भी तो उसमें इतने नियम बना दिए कि छत्तीसगढ़ के लाखों बेरोजगारों ने खुद को ठगा सा महसूस किया।

कांग्रेस सरकार में युवा, किसान, बेरोजगार, मजदूर सब ठगे गए। यहां तक गंगाजल की सौगंध खाकर शराब बंदी की बात कहकर हमारी धार्मिक मान्यताओं को ठेस तो पहुंचाया ही, साथ ही महिलाओं के भरोसे को भी तोड़ दिया, और अरबों का शराब घोटाला किया।

संजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में कानून व्यवस्था की धज्जिया उड़ी। भ्रष्टाचार में डूबी रही और छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बन गया। महिलाओं के खिलाफ अत्याचार हुआ। यहां तक महादेव के नाम से भी अरबो का घोटाला कर दिया। इसलिए छत्तीसगढ़ की जनता ने ठान लिया है कि अब नई सहिबो बदल के रहिबो। गांव गांव शहर शहर में परिवर्तन की लहर साफ देखी जा सकती है। संजय सिंह ने दावे के साथ कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के सरकार आवत हे।

 

Share

Related post