Bhilai News भिलाई तीन में दहाड़े असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्व सरमा…कहा कांग्रेसियों और नक्सलियों में इलू इलू का रिश्ता…कहा कोई आतंकवादी भाजपा शाषित राज्यो में सर तन से जुदा करने का दुष्साहस करेगा तो पांच मिनट में हम भी उसका हिसाब बराबरा कर देंगे…छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत का दावा

 Bhilai News भिलाई तीन में दहाड़े असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्व सरमा…कहा कांग्रेसियों और नक्सलियों में इलू इलू का रिश्ता…कहा कोई आतंकवादी भाजपा शाषित राज्यो में सर तन से जुदा करने का दुष्साहस करेगा तो पांच मिनट में हम भी उसका हिसाब बराबरा कर देंगे…छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत का दावा

 

भिलाई-तीन । असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने अहिवारा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के पक्ष में बजरंग पारा भिलाई-3 पानी टंकी मैदान में सभा लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। “विजय संकल्प महारैली” को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अपने संकल्प पत्र में शामिल घोषणाओं को भाजपा की छत्तीसगढ़ में सरकार बनने पर बिना किसी लाग लपेट के साकार किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री दिन रात झूठ बोलते हैं। पांच साल में इतने झूठ बोले, कोई भी वादा पूरा नहीं किया। फिर वादे पर वादा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते किसी देश की हिम्मत नहीं है, कि भारत में आंख उठाकर देख ले। कांग्रेस के समय में इतने नक्सली घटना हुए, इतने आतंकी घटना हुई कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। मोदी की रहते पाकिस्तान ने एक बार दुष्साहस दिखाया, मोदी ने इजरायल की तरह पाकिस्तान में दीवाली बना दी। अब किसी कसाब जैसी आतंकी की भारत में आने की हिम्मत नहीं होती।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय आतंकी सर तन से जुदा की बात कर सकते हैं, पर आज यदि भाजपा शाषित राज्यों में उन्होंने एेसा किया तो पांच मिनट में हिसाब बराबर कर देंगे। उन्होंने कहा कि यह बाबर, औरंगजेब, अकबर का देश नहीं है। भूपेश बघेल को होगी अकबर की जरुरत, हमें नहीं है। नक्सल समस्या पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि नक्सवलियों और कांग्रेस के बीच इलू इलू जैसा रिश्ता।

चुनावी सभा को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस ने महादेव के नाम से एप बनाकर लूट कर दी। चुनाव में जनता इसका हिसाब लेगी और चुनाव के बाद महादेव हिसाब लेंगे। एप बनाना ही था तो कोई और नाम रख लेते। हमारे आराध्य देव के नाम का उपयोग लूटने के लिए क्यों किया गया। श्री सरमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा और श्री मोदी की गारंटी है कि सरकार बनते ही लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा। महतारी वंदन योजना के तहत हर विवाहिता को प्रति वर्ष 12,000 रुपए उनके खाते में डाले जाएंगे। 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रूपए में खरीदेंगे। युवाओं को रोजगार देगें। छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को मुक्त कराएंगे। पहले चरण में भारतीय जनता पार्टी बहुत अच्छी स्थिति में है। 17 तारीख को दूसरे चरण के मतदान में कमल फूल छाप पर बटन दबाकर भारी मतों से सरकार बनानी है, यह जनता का उत्साह बता रहा है। श्री सरमा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी तो विकास कार्य होंगे। जनता ने ठान लिया है कि छत्तीसगढ़ से कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है। इस अवसर पर अहिवारा से भाजपा प्रत्याशी डोमन लाल कोर्सेवाड़ा,संभाग प्रभारी रविंद्र राय (प्रवासी), चुनाव संचालक सत्यनारायण अग्रवाल, अहिवारा के चुनाव संयोजक रवि शंकर सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष भिलाई ब्रजेश बिचपुरिया, जिला भाजपा अध्यक्ष दुर्ग जितेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष सुषमा जेठानी, नटवर ताम्रकार, फिरोज फारुकी सुधाकर बारले, शोभाराम साहू सहित समस्त वरिष्ठ नेतागण, कार्यकर्तागण एवं आमजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संचालन अहिवारा विधानसभा के वरिष्ठ नेता रविशंकर सिंह ने किया।

Share

Related post