Patan News-केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पाटन के दरबार मोखली में भरेंगे हुंकार…विजय बघेल को विजय दिलाने लगें बड़ी सभा..राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर पाटन में भारी उत्साह

 Patan News-केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पाटन के दरबार मोखली में भरेंगे हुंकार…विजय बघेल को विजय दिलाने लगें बड़ी सभा..राजनाथ सिंह के आगमन को लेकर पाटन में भारी उत्साह

 

पाटन । विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल का प्रचार प्रसार आसमान छी रही है! जैसे जैसे मतदान की तिथि समीप आ रही है, जनता का भारी समर्थन व आशीर्वाद मिला रहा है! लगातार जनता से आशीर्वाद मांग रहें है!

विदित हो भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल के पक्ष में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पाटन के दरबार मोखली में विशाल आमसभा को सम्बोधित करने पहुंच रहे है।

विजय को विजय दिलाने लगाएंगे दरबार मोखली में दरबार

सबसे हाई प्रोफाइल सीट पाटन विधानसभा जंहा प्रदेश के मुख्यमंत्री का निर्वाचन क्षेत्र है जंहा भाजपा ने दुर्ग सांसद विजय बघेल को प्रत्याशी बनाया है!

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पाटन के दरबार मोखली में 11 अक्टूबर को दोपहर 2:00बजे हुंकार भरेंगें! दरबार मोखली में जनता का दरबार लगाकर विजय बघेल को विजय बनाने के लिये आम जन को विजय मंत्र देकर जाएंगे!

Share

Related post