Ahiwara Politics-चुनावी चर्चा – क्या जीत के तमाम रिकार्ड को ध्वस्त कर देंगे कोर्सेवाड़ा… अहिवारा विधानसभा के हर नगर व गांव में यही चर्चा..भिलाई तीन में सोमवार को किया सघन जनसंपर्क…देखिए कोर्सवाड़ा के चुनाव में पर्दे के पीछे बड़ी भूमिका निभाने वाले चुनावी रणनीतिकारों की भूमिका

 Ahiwara Politics-चुनावी चर्चा – क्या जीत के तमाम रिकार्ड को ध्वस्त कर देंगे कोर्सेवाड़ा… अहिवारा विधानसभा के हर नगर व गांव में यही चर्चा..भिलाई तीन में सोमवार को किया सघन जनसंपर्क…देखिए कोर्सवाड़ा के चुनाव में पर्दे के पीछे बड़ी भूमिका निभाने वाले चुनावी रणनीतिकारों की भूमिका

 

भिलाई। अहिवारा में चुनाव प्रचार पूरे चरम पर है। भारतीय जनता पार्टी ने यहां से पूर्व विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को प्रत्याशी बनाया है। कोर्सेवाड़ा 2008 में अहिवारा के प्रथम विधायक थे। उन्होंने कांग्रेस के ओनी महिलांग को हराया था। 2023 के चुनाव में सर्वे के आधार पर भाजपा ने फिर से डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को मैदान में उतार दिया। कोर्सेवाड़ा की टिकट छह अक्टूबर को फायनल हो गई थी। जबकि कांग्रेस ने अपनी लिस्ट 16 अक्टूबर को जारी की। लिहाजा यहां भाजपा चुनाव प्रचार के मामले में कांग्रेस से काफी आगे हैं। कांग्रेस के चुनाव प्रचार धीरे धीरे अब रफ्तार पकड़ रहा है। वहीं भाजपा का एक राउंड का प्रचार लगभग पूरा हो चुका है।

फिलहाल जीत हार को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता, पर आम चर्चा है कि कोर्सेवाड़ा शायद इस बार 2013 के चुनावी रिकार्ड को ध्वस्त कर दें। 2013 में भाजपा प्रत्याशी सांवलाराम डाहरे ने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक डोंगरे को 31 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था। उस बात की चर्चा आज तक होती है। अब आम जनता में यह चर्चा शुरू हो गई है कि कोर्सेवाड़ा इस बार शायद उस रिकार्ड को तोड़ दे, हालांकि कांग्रेस का प्रचार जैसे जैसे जोर पकड़ेगा परिस्थितियां और बदलेंगी। उसके बाद ही चुनाव को लेकर सही आंकलन हो पाएगा।

इधर भाजपा के रणनीतिकार चुनाव संचालक सत्यनारायण अग्रवाल, रवि शंकर सिंह जैसे तमाम दिग्गज कोर्सेवाड़ा के चुनावी रणनीतिकार की भूमिका में हैं। भाजपा भिलाई चरोदा के दिग्गज नेता जेठमल बोथरा, संतोष अग्रवाल, राधेश्याम वर्मा बड़ी भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा जिले के पदाधिकारी दिलीप पटेल, मंडल अध्यक्ष सुषमा जेठानी, फिरोज फारुकी, खिलावन वर्मा,चंद्रकांता मांडले, चंद्रप्रकाश पाण्डेय, सुधाकर बारले, अग्रलाल जोशी, शोभाराम साहू तुषांत वर्मा, राकेश बंछोर, तुलसी ध्रुव, , केके वर्मा, मुकेश अग्रवाल, श्याम सुंदर जायसवाल, रवि नाहर, ठाकुर संजय सिंह की सक्रियता ने चुनावी माहौल का भाजपामय कर दिया है।

दावा किया जा रहा है कि इस बार गुरू जी के नाम से मशहूर भाजपा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा जीत का रिकार्ड बनाए गए। भिलाई न्यूज से चर्चा करते हुए अहिवारा पालिका के पूर्व अध्यक्ष तथा वर्तमान में अहिवारा के चुनाव संचालक रविशंकर सिंह ने कहा कि जो माहौल अहिवारा के गांव-गांव व शहरों में दिख रहा है, उससे यह तय हो गया है कि भाजपा यहां से बड़ी जीत दर्ज करने जा रही है। अहिवारा प्रत्याशी डोमन लाल कोर्सेवाड़ा को स्वस्फूर्त समर्थन मिल रहा है। एेसा माहौल 2008 और 2013 के चुनाव में भी देखने को मिला था।

Share

Related post