Bjp News-साहू समाज के प्रदेश सचिव शोभाराम साहू की भाजपा में वापसी…भाजपा प्रत्याशी रिकेश ने मिठाई खिलाकर किया पार्टी में स्वागत, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह एवं सांसद विजय बघेल से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

 Bjp News-साहू समाज के प्रदेश सचिव शोभाराम साहू की भाजपा में वापसी…भाजपा प्रत्याशी रिकेश ने मिठाई खिलाकर किया पार्टी में स्वागत, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह एवं सांसद विजय बघेल से मुलाकात कर लिया आशीर्वाद

 

भिलाई। बागी होकर निकाय चुनाव लड़े भाजपा के कद्दावर लोगों की आखिरकर भाजपा में वापसी हो गई। मोरिद निवासी प्रदेश साहू संघ के सचिव शोभाराम साहू बड़े ट्रांसपोर्ट तथा समाजसेवी हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में उनका खासा नाम है। शोभाराम साहू ने 2020 के चुनाव में भाजपा से पार्षद टिकट की मांग की थी, एेन वक्त पर उनकी टिकट काट दी गई। मोरिद के लोगों की मांग पर शोभाराम साहू ने जनता का प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा। हालांकि वे नजदीकी मुकाबला हार गए। पार्टी ने उन्हें बागी तेवर दिखाने की वजह से निष्काषित कर दिया।

निष्कान के बाद भी शोभाराम साहू लगातार भाजपा के लिए काम करते रहे। बीते मंगलवार को वैशाली नगर के प्रभारी बिहार के विधायक की मौजूदगी में शोभाराम साहू, मुन्ना पाण्डेय, पूर्णिमा ठाकुर तथा पप्पू चंद्राकर सहित अनेक लोगों की भाजपा में वापसी हुई। वैशाली नगर के भाजपा प्रत्याशी ने सभी को मिठाई खिलाकर स्वागत किया। भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया सहित सभी का पार्टी का गमछा पहनाकर पार्टी में पुन. स्वागत किया।

शोभाराम साहू ने भाजपा में वापसी के लिए सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार माना। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह तथा दुर्ग सांसद व पाटन के भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।

Share

Related post