Crime News-भिलाई में गोलीकांड…विश्रामपुर के दो युवकों को लगी गोली…दो आरोपी हिरासत में, कुख्यात बदमाश सहित एक फरार…गैंगवार की भी उड़ी अफवाह…जानिए क्या है पूरा मामला

 Crime News-भिलाई में गोलीकांड…विश्रामपुर के दो युवकों को लगी गोली…दो आरोपी हिरासत में, कुख्यात बदमाश सहित एक फरार…गैंगवार की भी उड़ी अफवाह…जानिए क्या है पूरा मामला

 

भिलाई। देर रात भिलाई में गोली चली। तीन फायर हुए। दो लोगों को गोली लगी। घटना को अंजाम देने देकर बेखौफ अपराधी आराम से निकल भागे। बुधवार दोपहर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। दो आरोपितों की तलाश जारी है।

मंगलवार व बुधवार की रात सेंट्रल एवेन्यू ग्लोब चौक में गोली चलने की घटना हुई। ग्लोब चौक से महज 50 मीटर दूर पर ही पुलिस कंट्रोल रुम है। पुलिस के मुताबिक रात 1.30 बजे गोली चलने की घटना हुई। जिन दो लोगों को गोली लगी है उनके नाम सुनील यादव (30) निवासी विश्रामपुर तथा आदित्य सिंह (24) निवासी विश्रामपुर बताया गया है। सुनील जीयो आफिस में काम करता है। आदित्य सिंह कोचिंग करता है। दोनों को रायपुर के मेकाहारा में दाखिल कराया गया है। दोनों की हालत सामान्य बताई जा रही है।

विश्रामपुर से भिलाई आया था रमनदीप

विश्रामपुर का रहने वाला रमनदीप के नानी का घर भिलाई में है। नानी के देहांत के बाद तेरहवीं के कार्यक्रम में रमनदीप भिलाई आया था। उसने सुनील यादव व आदित्य सिंह से संपर्क किया। तीनों ने मंगलवार रात पार्टी की। उसके बाद एक ही बाइक पर घर लौट रहे थे।

पुलिस के मुताबिक रात सुनील यादव,आदित्य सिंह तथा विश्रामपुर का ही रमनदीप सिंह एक ही मोटर साइकिल पर सवार होकर सेक्टर-7 की तरफ जा रहे थे। तीनों शराब के नशे में थे तथा गाली गलौच कर रहे थे। उन्हीं के पीछे भिलाई का निगरानी बदमाश अमित जोश उसके तीन अन्य साथी यशवंत नायडू, अंकुर शर्मा तथा लक्की भी अलग अलग दो मोटर साइकिल पर आ रहे थे। तीनों को गाली गलौच करता देख अमित जोश ने उन्हें ग्लोब चौक के पास रोका। युवकों से पूछा गाली किसे दे रहे हो, इसी बात पर बहस हुई। इसी दौरान अमित तथा उसके साथियों ने तीनों युवकों पर एक एक फायर झोंक दिया। रमनदीप बच गया। उसे गोली नहीं लगी। सुनील व आदित्य को गोली लगी। दोनों वहीं गिर गए। फायर झोंकने के बाद अमित जोश अपने साथियों के साथ भाग निकला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। दोनों को अस्पताल लाया गया, गंभीर हालात को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है। गोलीबारी की घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया। पुलिस ने यशवंत नायडू, अंकुर शर्मा हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। अमित जोश व लक्की फरार है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। बता दें कि घटना में शामिल अमित जोश हाल ही में जेल से छूटा है। उसके खिलाफ 49 अपराधिक मामले दर्ज है। वह खुलेआम रिवाल्वर लेकर रात में घूम रहा है। फायर कर रहा है। इस पर भी लोग सवाल उठा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपितों ने मामले में स्टालिन नामक युवक को फंसाने की साजिश रची थी। अमित जोश ने गोलीबारी में शामिल एक युवक को थाने भेजा। उसने थाने में यह कहा कि साहब हमला करने वाले नकाब पहने हुए थे, वह लोग कह रहे थे कि शहर में स्टालिन से बढ़ा डान कोई नहीं है। पुलिस ने स्टालिन पर फोकस किया। उसके घर जाने पर पता चला कि स्टालिन नागपुर में है। पुलिस ने जब उसका मोबाइल लोकेशन निकलवाया तो स्टालिन की बात सही निकली। इधर पुलिस ने रिपोर्ट लिखाने आए युवक को हिरासत में लिया तब पूरे मामले का पता चला।

दुर्ग में मीडिया से चर्चा करते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

-विवाद के बाद गोली चली है। दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अमित जोश तथा एक अन्य की तलाश जारी है।

सुखनंदन राठौर, एएसपी सिटी

Share

Related post