Crime News- सात पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर फांसी पर झूल गया युवक…दुर्ग कोर्ट में चल रहा था तलाक का केस, गुरुवार को थी पेशी…सुसाइड नोट्स में पत्नी से परेशान होने का किया जिक्र…इधर पत्नी के मायके वालों ने भी लगाया प्रताड़ना का आरोप…पढ़िए खबर

 Crime News- सात पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर फांसी पर झूल गया युवक…दुर्ग कोर्ट में चल रहा था तलाक का केस, गुरुवार को थी पेशी…सुसाइड नोट्स में पत्नी से परेशान होने का किया जिक्र…इधर पत्नी के मायके वालों ने भी लगाया प्रताड़ना का आरोप…पढ़िए खबर

 

भिलाई। दुर्ग कोर्ट में तलाक का केस चल रहा था। गुरुवार को पेशी थी। उसके पहले युवक फांसी के फंदे पर झूल गया। मृतक ने सात पन्नों का सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें उसने पत्नी से परेशान होने की बात लिखी है। साथ ही यह भी लिखा कि पत्नी बच्चों से मिलने तक नहीं देती थी। इधर मायका पक्ष ने सुमित के परिजनों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। छावनी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक का नाम सुमित कुमार गिरी बताया गया है। वह जागृति चौक कैंप दो का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक सुमित ने बुधवार की रात को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। गुरुवार सुबह युवक की लाश उसके कमरे में फंदे पर लटकती मिली। घरवालों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची छावनी पुलिस ने शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल के मरच्यूरी में भेजा। पुलिस ने घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद किया। मृतक सुमित गिरी ने मरने से पहले सात पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा है।

पुलिस के मुताबिक सुसाइड नोट में मृतक ने अपनी पत्नी से परेशान होकर खुदकुशी करने की बात लिखी है। सुमित गिरी की शादी 2019 में हुई थी। शादी के एक महीने बाद पत्नी ने ससुराल वालों के साथ रहने से मना कर दिया। पति के साथ अलग से किराए के मकान में रहने लगी। कुछ ही समय बाद जुड़वा बच्चे हुए। पत्नी अपने दोनों बच्चों को लेकर दूसरी जगह रहने लगी थी। सुमित जब उनसे मिलने जाता तो वो उसे बच्चों ने मिलने नहीं देती थी। इससे वो मानसिक रूप से परेशान रहता था। इसके बाद दोनों के बीच तलाक की अर्जी भी लगी। तलाक केस में नौ मई को पेशी होनी थी। इसके कारण भी वह काफी परेशान था और इसी वजह से यह कदम उठाया।

इधर इस मामले में मृतक की पत्नी के मायके वालों ने प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मृतक के ससुर का कहना है कि सुमित के घर वाले अनीता को परेशान करते थे। कोई काम करने पर सुमित की जेठानी रोक-टोक करती थी।  जिसकी वजह से वह काफी परेशान थी इस वजह से झगड़ा बढ़ता था। मृतक के ससुर ने सुमित पर शराब पीकर पत्नी से मारपीट का भी आरोप लगाया है। इसी वजह से उसकी पत्नी अनिता ने अलग रहने का फैसला किया। दो बच्चे होने के बाद जब अनीता के ससुराल वालों का आना-जाना शुरू हुआ तो जेठानी की प्रताड़ना फिर शुरू हो गई। इसलिए वह मायके आकर रहने लगी।

Share

Related post