Crime News-आपरेशन मुस्कान… सुपेला पुलिस ने अब तक कुल 24 अपहृतों को किया बरामद…नाबालिक लड़की के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी बनारस यूपी से गिरफ्तार…48 घण्टे का लगातार सफर कर आरोपी तक पहुंची पुलिस…पढ़िए पूरी खबर

 Crime News-आपरेशन मुस्कान… सुपेला पुलिस ने अब तक कुल 24 अपहृतों को किया बरामद…नाबालिक लड़की के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी बनारस यूपी से गिरफ्तार…48 घण्टे का लगातार सफर कर आरोपी तक पहुंची पुलिस…पढ़िए पूरी खबर

 

 

भिलाई। आपरेशन मुस्कान के तहत सुपेला पुलिस ने अब तक 24 अपह्रुतों को सकुशल बरामद किया है। इसमें से एक किशोरी के अपहरण तथा दुष्कर्म का मामला भी है। जिसमें आरोपी का लोकेशन बनारस का मिला। पुलिस टीम 48 घंटे तक लगातार सफर कर आरोपी तक पहुंची तथा उसे गिरफ्तार किया।

सुपेला थाना प्रभारी दुर्गेश शर्मा ने बताया कि चार दिसंबर को सुपेला क्षेत्र के रहने वाले एक प्रार्थी ने थाने आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की इनकी नाबालिग पुत्री उम्र 13 साल को अज्ञात आरोपी द्वारा अपहरण कर लिया गया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर फौरन जांच शुरू की।

पता तलाश के दौरान ज्ञात हुआ की अपहृता किशोरी को आरोपी बनारस (उत्तर प्रदेश) ले गया है। खबर पुख्ता होने पर सुपेला पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर टीम को बनारस रवाना किया। सुपेला पुलिस लगातार 48 घण्टे सफर कर पीड़िता को बनारस से सकुशल बरामद करते हुए आरोपी को भी घेराबंदी कर पकड़ा। पीड़िता से विधिवत पूछताछ करने पर बताया कि आरोपी शिवम चौहान उर्फ बिट्ठू द्वारा शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया है।

प्रकरण में भादवि एवं पाक्सो एक्ट की धाराओं का इजाफा किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को धारा 363, 36़6, 376 भादवि, 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन अपराधी किस्म का है पूर्व में भी इसके विरूद्ध कई मामले दर्ज है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, सउनि नीलकुसुम भदौरिया, खुशबू वर्मा, प्र.आर. संतोष राज, आरक्षक. विकास तिवारी, विवेक सिंह एवं महिला आरक्षक दीप्ति चन्द्राकर का विशेष योगदान रहा।

Share

Related post