Big Crime News-चमचमाती स्वीफ्ट कार से कर रहे थे गांजे की तस्करी, 22 किलो 380 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद,ओडिशा से गांजा लाकर भिलाई में खपाने की थी तैयारी…गांजा तस्कर तथा एक आदतन बदमाश गिरफ्तार

 Big Crime News-चमचमाती स्वीफ्ट कार से कर रहे थे गांजे की तस्करी, 22 किलो 380 ग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद,ओडिशा से गांजा लाकर भिलाई में खपाने की थी तैयारी…गांजा तस्कर तथा एक आदतन बदमाश गिरफ्तार

 

भिलाई। गांजा तस्कर किसी को संदेह ना हो इसलिए चमचमाती स्वीफ्ट कार में गांजा लेकर तस्करी के लिए निकले थे। मुखबीर ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से 22 किलो गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने गांजाव व कार जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर आए थे।

पाटन पुलिस के मुताबिक मुखबीर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग के स्वीप्ट डिजायर कार (सीजी 07 एमए 0099) पर दो आरोपी ओडिशा से अभनपुर के रास्ते भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा अवैध रूप से भिलाई शहर में खपाने के लिए ला रहे हैं। पाटन पुलिस ग्राम खोरपा (पाटन) मुख्य मार्ग सुआ चौक में नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान अभनपुर की ओर से मुखबीर के बताए अनुसार एक सफेद रंग की स्वीप्ट कार आती दिखी। जिसे घेराबंदी कर पकडा गया। जिसमें दो व्यक्ति सवार मिले।

पूछताछ पर आरोपियों ने अपना नाम शेख सिराजुल (30) निवासी सेक्टर -7 भिलाई एवं सुंदरजीत जाल (26) निवासी कौशल नगर उडियापारा सुपेला बताया। कार की तलाशी लेने पर एक बोरी में भरा हुआ भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। आरोपियों ने बताया कि वे ओडिशा बार्डर से गांजा ला रहे हैं। पाटन पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 20(ख),27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक प्लास्टिक के सफेद रंग की बोरी में मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 22 किलो 380 ग्राम मिला।

पुलिस के मुताबिक आरोपी शेख सिराजुल गांजा तस्कर है। पूर्व में भी जबलपुर मध्यप्रदेश के बरेला थाना में भी गांजा तस्करी करते पकड़ा गया था। आरोपी सुंदरजीत जाल थाना भिलाई नगर के मारपीट एवं चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। इस कार्रवाई में निरीक्षक राजकुमार लहरे ,उप निरीक्षक सीआर ठाकुर, सउनि राघवेन्द्र सिंह , प्रधान आरक्षक ब्रम्हानंद देशलहरे, खिलेश्वर साहू, ठाकुर राम यादव, आर. दिलेश्वर पठारे, होमन साहू , चंद्रदेव वर्मा, सुनील साहू, हेमलाल चेलक, दुष्यंत भारती, मुकेश वर्मा, राजेश्वरी की सहराहनीय भूमिका रही।

Share

Related post