• April 10, 2025

Bhilai News-भगवामय हुआ भिलाई, आज भव्य शोभायात्रा…1150 मठ मंदिरों से निकलेंगे ध्वजवाहक …नवमी के दिन जगह जगह भोग भंडारे का भी आयोजन…पांच रास्ते सुपेला में विराजे 10 फीट के प्रभु श्रीराम…पढ़िए श्रीराम जन्मोत्सव समिति के 40 वर्षों का सफर

 Bhilai News-भगवामय हुआ भिलाई, आज भव्य शोभायात्रा…1150 मठ मंदिरों से निकलेंगे ध्वजवाहक …नवमी के दिन जगह जगह भोग भंडारे का भी आयोजन…पांच रास्ते सुपेला में विराजे 10 फीट के प्रभु श्रीराम…पढ़िए श्रीराम जन्मोत्सव समिति के 40 वर्षों का सफर

भिलाई। बीते नौ दिनों से माता शक्ति की अराधना में डूबा शहर, कल रामभक्ति में सराबोर नजर आएगा। बीते महीने भर से इसकी बड़ी तैयारी चल रही है। पूरे शहर को भगवामय कर दिया गया है। भिलाई के 1150 मठ मंदिरों से ध्वजवाहक निकलेंगे, श्रीराम नवमी शोभायात्रा में शामिल होंगे। इसे लेकर पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था भी कर रखी है।

बता दें कि भिलाई में राम नवमी के दिन मध्य भारत का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन होता है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के संकल्प को लेकर 1985 में एक मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा भव्य से भव्यतम होता जा रहा है। एक मंदिर से से शुरू हुआ सफर 40 सालों में 1150 मठ मंदिरों तक पहुंच चुका है। बीते साल से श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा एक मुठी दान, श्रीराम के नाम शुरू किया गया है। जिसमें मिलने वाले दान से महाप्रसादी बनाकर उसका वितरण किया जाता है। इसकी शुरूआत स्वयं समिति के संरक्षक प्रेम प्रकाश पाण्डेय द्वारा की गई है।

सप्ताह भर पूर्व से सज गया शहर

30 अप्रैल से चैत नवरात्र प्रारंभ हुआ। शहर पूरी तरह से आस्था में डूब गया। उसी समय से राम नवमी की तैयारी भी शुरू हो गई। राम नवमी का सबसे बड़ा आयोजन श्रीराम जन्मोत्सव समिति भिलाई द्वारा किया जाता है। इसके अलावा भी कुम्हारी, चरोदा, भिलाई तीन, जामुल, रिसाली, कोहका सहित शहर के अन्य जगहों से छोटी छोटी शोभा यात्राएं निकलती है, लिहाजा टाउनशिप से लेकर वैशाली नगर तक सड़क से लेकर गली मोहल्ला तक भगवा झंडे से अटा पड़ा है।

श्रीराम चौक पर विराजे श्रीराम

पांच रास्ता सुपेला में स्थानीय लोगों ने 10 फीट ऊंची प्रभु श्रीराम की प्रतिमा स्थापित की है। स्थानीय पार्षद भोजराज सिन्हा ने बताया कि स्थानीय लोगों के संकल्प लिया था, लिहाजा सबने मिलकर प्रभु की प्रतिमा स्थापित कराई है। दो दिन से यहां कलश यात्रा व भजन कीर्तिन चल रहा है। पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। 12 अप्रैल को हनुमान जयंती को लेकर भी तैयारी चल रही है। सेक्टर-9 हनुमान मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है।

Share

Related post