Durg News-अनोखी घटना, दुर्ग के पदमनाभपुर में बड़ा कांड…लोग देखते रह गए और खुद ब खुद जलने लगा रावण…प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव दीपक दुबे के भाषण के पहल हुई यह घटना…खुद कैसे जल उठा रावण पढ़िए खबर

 Durg News-अनोखी घटना, दुर्ग के पदमनाभपुर में बड़ा कांड…लोग देखते रह गए और खुद ब खुद जलने लगा रावण…प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव दीपक दुबे के भाषण के पहल हुई यह घटना…खुद कैसे जल उठा रावण पढ़िए खबर

 

भिलाई। पदमनाभपुर मिनी स्टेडियम में शनिवार की रात दशहरा उत्सव में अनोखे दृश्य ने दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। यहां का विशालकाय रावण का पुतला खुद जलकर स्वाहा हो गया। रावण का पुतला दहन के लिए भगवान श्री रामचंद्र का वेष धरे कलाकार और ना ही अतिथियों द्वारा अग्निबाण चलाया गया, बावजूद रावण का पुतला खुद जल उठा।

दरअसल दशहरा उत्सव में रावण के पुतला दहन के पूर्व परंपरानुसार आतिशबाजी की गई। आतिशबाजी की यह चिंगारी रावण के पुतला में गिरी और देखते ही देखते रावण का पुतला जलने लगा। बता दे कि जब यह घटनाक्रम सामने आया तो मंच पर अतिथियों का उद्बोधन चल रहा था। उत्सव के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव दीपक दुबे का उद्बोधन शेष था। रावण के पुतले के खुद जलने का यह घटनाक्रम इतनी तेज़ी से घटी की आयोजन समिति के सदस्य हाथ पर हाथ धरे रह गए।

न्यू तरुण खेल एवं सांस्कृतिक समिति द्वारा प्रतिवर्ष पदमनाभपुर मिनी स्टेडियम में दशहरा उत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी दशहरा उत्सव में समिति द्वारा रावण के विशालकाय पुतला के दहन के अलावा आतिशबाजी के प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम, रामलीला मंचन के आयोजन की व्यवस्था की गई थी, लेकिन रावण के पुतले के अचानक जल उठने से दशहरा उत्सव का कार्यक्रम आधा अधूरा रह गया। संपूर्ण कार्यक्रम का आनंद नहीं उठा पाने का यह मलाल दर्शकों के चेहरों पर मायूसी के रूप में नजर आई। दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव दीपक दुबे थे। अध्यक्षता समाजसेवी रत्नाकर राव ने की। विशेष अतिथि नगर निगम के एमआइसी सदस्य दीपक साहू, पार्षद हेमा जगदीश शर्मा, समाजसेवी कैलाश बारमेचा, डा. दीपक वर्मा, जिला बेटी बचाओ मंच अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, एएसपी शहर अभिषेक झा, सीएसपी चिराग जैन मौजूद रहे।

Share

Related post