Bhilai News-सुंदर विहार कालोनी कुरूद में जनकल्याण समिति का चुनाव…नहीं आई चुनाव की नौबत, निर्विरोध चुने गए सारे पदाधिकारी…पढ़िए खबर

 Bhilai News-सुंदर विहार कालोनी कुरूद में जनकल्याण समिति का चुनाव…नहीं आई चुनाव की नौबत, निर्विरोध चुने गए सारे पदाधिकारी…पढ़िए खबर

 

भिलाई। सुंदर विहार कालोनी कुरूद भिलाई में रविवार को पूर्व घोषणा के मुताबिक जन कल्याण समिति का चुनाव संपन्न होना था, पर लोगों की एकजुटता के कारण चुनाव की नौबत नहीं आई। सारे पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गए।

जिसमें अध्यक्ष दीपक मदान, उपाध्यक्ष यश दाहिया, विकास शर्मा, संरक्षक सनोज चौधरी, लीला ताई जावरकर, कृष्णा करन, सचिव-अंजू दहिया, दीपक करण, सह सचिव- उमा शंकर सहारे, कोषाध्यक्ष दीपेश वर्मा, दुलारी देवांगन, उप कोषाध्यक्ष रघु विश्वास, मीडिया प्रभारी संतोष पिल्लै, दिलीप सिंह, कानूनी सलाहकार आनंद प्रकाश सोनी, विवेक शर्मा तथा प्रमुख सदस्य के तौर पर प्रेम चंद चौधरी व राजेश विश्वकर्मा को चुना गया।

Share

Related post