Bhilai News-महिलाओं के प्रोडक्ट को उड़ान ने उपलब्ध कराया बाजार, बढ़ा आत्मनिर्भर महिलाओं का उत्साह…भिलाई में आयोजित किया गया था दो दिवसीय उड़ान मार्ट …विधायक रिकेश सेन ने की जमकर सराहना…प्रदेश के अन्य हिस्सों के अलावा कोलकाता से भी स्टाल लगाने आई थी महिलाएं…पढ़िए खबर

 Bhilai News-महिलाओं के प्रोडक्ट को उड़ान ने उपलब्ध कराया बाजार, बढ़ा आत्मनिर्भर महिलाओं का उत्साह…भिलाई में आयोजित किया गया था दो दिवसीय उड़ान मार्ट …विधायक रिकेश सेन ने की जमकर सराहना…प्रदेश के अन्य हिस्सों के अलावा कोलकाता से भी स्टाल लगाने आई थी महिलाएं…पढ़िए खबर

भिलाई महिलाओं के उत्थान के लिए समर्पित संस्था उड़ान एक नई दिशा ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उनके उत्पाद के लिए उड़ान मार्ट का आयोजन किया। जिसमें प्रदेश भर से महिलाएं शामिल हुए, और अपने उत्पादक का स्टाल लगाया। विधायक रिकेश सेन ने महिलाओं के इस प्रयास की जमकर सराहना की।

बता दें कि बीते तीन व चार अगस्त को भिलाई के सेक्टर-5 में उड़ान मार्ट का आयोजन किया गया था। मार्ट में उन महिलाओं का स्टाल लगा था जो घर पर कुछ न कुछ चीजें बनाती है। हाथ से बनी राखियां, पूजा की थाली कृष्ण जी के झूले से लेकर कपड़े साड़ियां, और खाने पीने की चीजें प्रदर्शनी में रखी गई थी। जिसकी अच्छी खासी बिक्री हुई। प्रदर्शनी में रायपुर, दुर्ग, भिलाई, बेमेतरा, राजनांदगांव, अमरेश्वर, महासमुंद, रायगढ़ के अलावा कलकत्ता से भी महिलाएं आई थी। और उन्होंने अपना स्टाल लगाया। इस मौके पर संस्था के सदस्यों द्वारा अनेक पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया था।

दो दिवसीय उड़ान मार्ट का समापन वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के द्वारा किया गया। प्रदर्शनी में महिलाओं के द्वारा लगाए गए स्टालों का विधायक ने अवलोकन किया। विधायक प्रतिनिधि रीना चौहान, डॉ. विभा विधायक भिलाई नगर देवेन्द्र यादव की माता जी, दीपाली मिश्रा, अनिता वर्मा भी मौैजूद रहीं।

विधायक रिकेश सेन ने महिलाओं द्वारा निर्मित कार्यो को सराहा। उनको प्रोत्साहित करने हेतु सभी स्टाल से कुछ न कुछ समानों को खरीदारी भी की। संस्था की अध्यक्ष निधि चन्द्राकर ने बताया कि हर वर्ष दिपावली और राखी में महिलाओं के लिए उड़ान मार्ट का आयोजन संस्था के द्वारा किया जाता है। जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न के जिलों की महिलाएं अपने समानों को लेकर प्रदर्शनी में आती है।

Share

Related post