Bhilai News-हिंदू समाज को हिंसक कहने पर भाजयुमो भिलाई ने फूंका राहुल गांधी का पुतला…राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने की मांग…भिलाई जिले के सभी मंडलों में हुआ विरोध प्रदर्शन

 Bhilai News-हिंदू समाज को हिंसक कहने पर भाजयुमो भिलाई ने फूंका राहुल गांधी का पुतला…राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करने की मांग…भिलाई जिले के सभी मंडलों में हुआ विरोध प्रदर्शन

 

भिलाई। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हिंदू समाज के लोगों को हिंसक कहे जाने का जमकर विरोध हो रहा है। भाजयुमो भिलाई जिला ने बुधवार को राहुल गांधी का पुतला फूंका। राहुल की सदस्यता समाप्त करने की मांग की गई। भिलाई जिले के सभी मंडलों में राहुल गांधी के बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ।

भाजयुमो भिलाई जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर के अंदर नेता प्रतिपक्ष ने हिंदू समाज को अपामानित किया। हिंदुओं को हिंसक बताना उनके कुत्सित मानसिकता का परिचायक है। विश्व के अंदर भारत दुनिया का एक मात्र देश है, जहां हिंदुओं की सबसे बड़ी आबादी है। उस देश के अंदर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अगर हिंदुओं को इस ढंग से अपमानित करेंगे तो देश कैसे बर्दाश्त कर सकता है ।

पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री बिजेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, मिथिला खिचरिया, सुनील साहू, जिला मंत्री विजय जायसवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, रिसाली मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे, सुपेला मंडल अध्यक्ष रूपराम साहू, वैशाली मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, महामंत्री दिनेश मिश्र, तुगेन्द्र सिंह, राजू जघेल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, प्रशिक्षण प्रमुख अंकित यादव, प्रचार प्रसार मंत्री निखिल सोनी, सोशल मीडिया प्रभारी केशव पासवान, कन्या शक्ति संयोजिका संस्कृति वर्मा, भाजयुमो कैंप मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह, रिसाली मंडल अध्यक्ष नरेंद्र निर्मलकर, चरोदा मंडल अध्यक्ष समीर अग्रवाल, पश्चिम मंडल अध्यक्ष रोहित तिवारी, महामंत्री अनिल नायक, मंडल महामंत्री आशु तिवारी, प्रवीण राजपूत, सुजीत यादव, विनय मानिकपुरी, संदीप माली, पीयूष अग्निहोत्री, सुभाष शर्मा, पूनमचंद सपहा, तुषार देवांगन, कृष्णा द्विवेदी, अर्पित तिवारी, अभय चौबे सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Share

Related post