Big News- अाप जब जब भिलाई के इन अंडरब्रिजों से गुजरेंगे…तब तब इन दो नेताओं का शहर के विकास में दिया गया योगदान आपको याद आएगा…शहर सरकार ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लिया बड़ा फैसला…सुपेला अंडरब्रिज अब स्व.भसीन तथा नेहरू नगर अंडरब्रिज स्व. निरंकारी के नाम पर जाना जाएगा…एमआईसी के इस निर्णय से कांग्रेस व भाजपा दोनों दलों में खुशी

भिलाई। निगम भिलाई में सोमवार को एमआईसी की बैठक हुई। बैठक में दो महत्वपूर्ण फैसले पर मुहर लगाई गई। जिसे भाजपा के लोग और कांग्रेस के लोग हमेशा याद रखेंगे। यह पहला अवसर है जब गुटीय राजनीति से परे शहर सरकार ने दोनों पूर्व विधायकों को सम्मान दिया। सुपेला अंडरब्रिज पूर्व विधायक स्व. विद्यारतन भसीन तथा नेहरू नगर अंडरब्रिज का नामकरण पूर्व विधायक स्व. भजन सिंह निरंकारी के नाम किया गया।

बता दें कि स्व. विद्यारतन भसीन व स्व. भजन सिंह निरंकारी दोनों वैशाली नगर के विधायक तो रहे ही हैं, साथ ही भिलाई निगम व साडा की कमान भी संभाल चुके हैं। विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के समय भजन सिंह निरंकारी 1985 से 1990 तक अध्यक्ष रहे। वहीं विद्यारतन भसीन 2005 से 2010 तक भिलाई निगम के महापौर रहे। स्व. विद्यारतन भसीन 2013 व 2018 में दो बार भाजपा विधायक चुने गए। वहीं भजन सिंह निरंकारी 2009 में उपचुनाव जीतकर कांग्रेस के विधायक बने थे।

भाजपा ने की थी मांग

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने शहर सरकार व निगम प्रशासन को पत्र लिखकर सुपेला अंडरब्रिज का नाम स्व. विद्यारतन भसीन के नाम पर करने की मांग की थी। मांग पूरी होने पर भाजपा नेताओं ने खुशी जताई है।

महापौर नीरज पाल ने कहा कि दोनों नेताओं का शहर के विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा। इसलिए सभी दलों के लोग यह चाहते थे कि अंडरब्रिजों का नामकरण इनके नाम पर हो। एमआइसी ने इस पर मुहर लगा दी।

भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा कि यह बहुत ही खुशी की बात है। दोनों नेताओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। अपने अपने समय में दोनों ने शहर को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं महापौर व उनकी टीम को बधाई देता हूं।

Share

Related post