Bjp News-भाजपा का आरोप विकास कार्यों के मामले में कैंप के उपेक्षा…निगम आयुक्त से मिला भाजपा का प्रतिनिधि मंडल…आयुक्त ने दिया आश्वासन, जल्द होगा सभी समस्याओं का निराकरण…जानिए प्रतिनिधि मंडल ने और क्या कहा

भिलाई। विकास के मामले में कैंप क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है। उपेक्षा का आरोप भारतीय जनता पार्टी ने लगाया है। इसे लेकर भाजपा प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार को निगम आयुक्त से मुलाकात की। अवरुद्ध विकास कार्यों की चर्चा की।

भारतीय जनता पार्टी कैंप मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में कैंप क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल नगर निगम आयुक्त से मुलाकात करने पहुंचा। बिंदूवार सभी समस्याओं से अवगत कराया। अवरुद्ध विकास कार्यों की जानकारी दी। रुको हुए कामों को जल्द शुरू कराने का आग्रह किया।

भाजपा प्रतिनिधि मंडल से चर्चा करते हुए आयुक्त देवेश ध्रुव ने कहा कि आचार संहिता की वजह से कुछ काम शुरू नहीं हो पाया था। अब सभी कामों को जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा। आयुक्त ने प्रतिनिधि मंडल को सभी समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधि मंडल में भाजपा पार्षद दल के नेता भोजराज सिन्हा, जोन अध्यक्ष जलंधर सिंह, महामंत्री तरुण सिंह, धर्मेन्द्र पांडेय, रश्मि साव, नवीन सिंह, एन धनराजू , स्मिता दोड़के, चंदेश्वरी बांधे, नोहर वर्मा, अजहर अली, जयंत शर्मा अन्य उपस्थित थे।

Share

Related post