Bhilai Bjp News-भिलाई निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, विजय सिंह व उपासना साहू को भिलाई जिला भाजपा के प्रवक्ता की जिम्मेदारी…रमेश साहू दादर को मीडिया का प्रभार, विष्णु मिश्रा बनाए गए आइटी सेल के सह संयोजक…पढ़िए किसको क्या मिली जिम्मेदारी

भिलाई। जिला भिलाई भाजपा में कई नियुक्तियां हुई है। जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह तथा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भिलाई जिले में नियुक्तियां की है। भिलाई नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा भोजू को, विजय सिंह तथा उपासना साहू को प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। रमेश साहू दादर को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। रंजीत सिंह मीडिया के सह प्रभारी होंगे। रवि कश्यप को सोशल मीडिया का प्रभार दिया गया है। उनके साथ भूपेश द्विवेदी और रोशन कुमार और ज्ञानदास मानिकपुरी सह प्रभारी की भूमिक में होंगे।

भरत बंगवानी को आइटी सेल का संयोजक तथा विष्णु मिश्रा को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

Share

Related post