Bhilai News-बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति भिलाई के होली मिलन समारोह में पहुंचे भाजपा सांसद विजय बघेल, वार्डवासियों के साथ 201 किलो गुलाब की पंखुड़ियों से खेली होली, फाग गीत गाया…जनता से कहा मोर संग चलो रे

 Bhilai News-बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति भिलाई के होली मिलन समारोह में पहुंचे भाजपा सांसद विजय बघेल, वार्डवासियों के साथ 201 किलो गुलाब की पंखुड़ियों से खेली होली, फाग गीत गाया…जनता से कहा मोर संग चलो रे

 

भिलाई। बोल बेम सेवा एवं कल्याण समिति भिलाई द्वारा होली पर्व का आयोजन किया गया। खुर्सीपार के लक्ष्मी नारायण वार्ड में 201 किलो गुलाब फूल एवं गेंदा फूल की पंखुड़ियों से होली खेली गई। इस दौरन मुख्य अथिति के रूप में विजय बघेल और विशिष्ट अथिति के रूप में दीपक ताराचंद साहू, भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा, पूर्व पालिका अध्यक्ष शशिकांत बघेल भी मौजूद रहे। लक्ष्मी नारायण नगर वार्ड खुर्सीपार पहुंचते ही विजय बघेल का वार्ड वासियों ने फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत अभिनंदन किया। जब मंच से सांसद विजय बघेल ने मोर संग चलो एवं “होली फाग गीत” गाया तो पूरे बोल बम समिति एवं वार्डवासियों झूम उठे। अपने उद्बोधन में दीपक ताराचंद साहू ने कहा कि, होली का आनदमय श्रण फूलों की होली रही । इस दौरान हजारों की संख्या में महिलाऐं शामिल हुईं।

विजय बघेल ने कहा कि, होली का ये श्रण अद्भुत और आनंदमय रहा। इस दौरान उन्होंने कहा कि, मैं आपका अपना हु बेटा हू। वार्डवासियों और समिति के द्वारा 51 किलो का गज केसरी माला पहनाया गया। मंच संचालक बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष दया सिंह किया। उन्होंने सांसद विजय बघेल से कहा कि, पिछले साल भी होली मिलन समरोह में आप मौजूद थे। इस साल भी आप हमारे बीच मौजूद है। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी होने के बाद भी बाद भी आप अपना बहुमूल्य समय निकाल कर हमारे बीच पहुंचे। वार्डवासी आपके सदा ऋणी रहेंगे। इस दौरान मुकेश शर्मा, प्रमोद सिंह, राकेश प्रसाद, प्रशांत कुमार, विनय मानिकपुरी, पवन मिश्रा, अजीत यादव, रणजीत सिंह ढिल्लन, दिलावर यादव, मंजू मिश्रा, सविता सोनी, पुष्प राव, मंजू मिश्रा, सविता सोनी, पुष्प राव, सुभद्रा देवी समेत हज़ारों लोग मौजूद रहे।

Share

Related post