Bhilai News-क्षत्रिय कल्याण सभा(महिला प्रकोष्ट), भिलाई व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना का फ़ाग मिलन समारोह…विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई आयोजित

 Bhilai News-क्षत्रिय कल्याण सभा(महिला प्रकोष्ट), भिलाई व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना का फ़ाग मिलन समारोह…विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई आयोजित

 

भिलाई । क्षत्रिय कल्याण सभा(महिला प्रकोष्ट), भिलाई व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा वीरांगना के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को होली मिलन फ़ाग एवं महिला दिवस का कार्यक्रम महाराणा प्रताप भवन सेक्टर-7 भिलाई में सम्पन्न हुआ ।

क्षत्रिय कल्याण सभा, महिला प्रकोष्ठ की और से समाज की सशक्त महिलाओं का सम्मान, महिला दिवस के उपलक्ष्य में किया गया। रक्षा सिंह(शिक्षा), संगीता सिंह बघेल (शिक्षा एवं समाजसेवा), शीतला ठाकुर (सरपंच), माला सिंह (कवयित्री), एवं विधा सिंह(भजन गायिका) इनका सम्मान विविध क्षेत्रों में उनकी उपलब्धि के लिए किया गया।

रक्षा सिंह ने महिलाओं की मैनेजमेंट के गुणों की सराहना करते हुए श्रीराम भजन गाया। विधा सिंह ने अपने सुमधुर गीतों से समां बांधा । संगीता बघेल ने अपनी प्रकाशित कविताओं में से महिलाओं का संबल बढ़ाने वाली कविताओं का पठन किया। माला सिंह ने वीर रस की हिंदी तथा भोजपुरी कविताएं सुनाई। शीतला ठाकुर ने महिलाओं को निर्भीक होकर समाज का नेतृत्व सम्पूर्ण रीति रिवाज मानते हुए करने के लिए प्रेरित किया।

इसके अलावा निरिक्षा राठौर- एकल नृत्य, सुधा सिंह- गायन, माला सिंह- काव्य पाठ, संध्या सिंह- काव्य पाठ, निरिक्षा सिंह- काव्य पाठ, मंजू सिंह- गीत,पुष्पा – एकल नृत्य, संगीता सिंह- काव्यपाठ, निरिक्षा – एकल नृत्य प्रस्तुत किया।

होउजी की विजेता सीमा सिंह, सुषमा सिंह ,स्वाति सिंह, बिना सिंह,पुष्पा सिंह, सुषमा सिंह रहीं। कायक्रम का संचालन गायत्री सिंह राठौर एवं धन्यवाद ज्ञापन सीमा सिंह ने किया।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण सभा, वीरांगना की प्रदेश उपाध्यक्षा किरण सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुषमा सिंह, संध्या सिंह , संध्या चन्देल, पुष्पा सिंह, मंजू सिंह, अनिता सिंह, प्रभा सिंह, श्वेता चौहान, पुष्पा सिंह,सोनी सिंह, आशा ठाकुर,अन्नपुर्णा सिंह, संजय सिंह एवम उमा सिंह ,क्षत्रिय कल्याण सभा की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा करुणा सिंह परिहार,उमा सिंह, ज्योति सिंह , पूनम सिंह , सुषमा सिंह एवम अन्य कार्यकारिणी उपस्थित थीं।

Share

Related post