Bjp News-भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष वर्मा ने की कार्यकारिणी घोषित…प्रेमलाल साहू व बिजेन्द्र सिंह बनाए गए महामंत्री…रेखराम बंछोर, राम उपकार तिवारी, मनीष अग्रवाल को उपाध्यक्ष…विनोद सिंह व कन्हैया लाल सोनी संभालेंगे कोष की जिम्मेदारी

भिलाई । भाजपा के भिलाई जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंहदेव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से घोषित नई कार्यकारिणी में प्रेमलाल साहू और बिजेन्द्र सिंह को महामंत्री बनाया गया है। प्रेमलाल इससे पहले जिला अध्यक्ष रहे ब्रजेश बिचपुरिया की कार्यकारिणी में भी महामंत्री का दायित्व संभाल चुके हैं।

जिला भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा की घोषित कार्यकारिणी में 7 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 7 मंत्री और एक-एक कोषाध्यक्ष व सह कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष पद में योगेन्द्र सिंह, मिथिला खिचरिया, जामुल नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रेखराम बंछोर, मनीष अग्रवाल, सुनील साहू, राम उपकार तिवारी व पुरुषोत्तम देवांगन को स्थान दिया गया है। महामंत्री पद का दायित्व प्रेमलाल साहू व बिजेन्द्र सिंह को मिला है। कोषाध्यक्ष विनोद सिंह और सह कोषाध्यक्ष कन्हैया लाल सोनी को बनाया गया है। मंत्री के रूप में विजय जायसवाल, संतोष मौर्या, दिलीप पटेल, उपासना साहू, कीर्ति नायक, के गणपति और गुरजीत सिंह को जिला कार्यकारिणी में

शामिल किया गया है।

Share

Related post