Advocate Elecation News Durg- मतदाता सूची का प्रकाशन चस्पा…8 पदाधिकारी व 6 कार्यकारिणी के लिए 1539 अधिवक्ता करेंगे मतदान…30 से एक फरवरी तक दावा आपत्ति का समय निर्धारित…जानिए चुनाव को लेकर क्या क्या है नियम कायदा

 Advocate Elecation News Durg- मतदाता सूची का प्रकाशन चस्पा…8 पदाधिकारी व 6 कार्यकारिणी के लिए 1539 अधिवक्ता करेंगे मतदान…30 से एक फरवरी तक दावा आपत्ति का समय निर्धारित…जानिए चुनाव को लेकर क्या क्या है नियम कायदा

 

दुर्ग (भिलाई न्यूज डेस्क) । जिला अधिवक्ता संघ के आठ पदाधिकारियों व छह कार्यकारिणी सदस्यों का द्विवार्षिक चुनाव 16 फरवरी को होना है। जिसको लेकर संघ के चुनाव कार्यालय में तैयारियां जोरो से चल रही है। मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। 30 से एक फरवरी तक दावा आपत्ति का समय दिया गया है।

मुख्य चुनाव अधिकारी ब्रजेन्द्र कुमार गुप्ता व सहायक चुनाव अधिकारियों ने सोमबार को प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन कर सूची चस्पा कर दी है। जिसमे कुल 1539 पुरुष व महिला अधिवक्ता मतदाता है ।जिसका अवलोकन जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव कार्यालय में किया जा सकता हैं। प्रारंभिक मतदाता सूची में आपत्ति प्रस्तुत करने दिनांक 30 व 31ं जनवरी को दोपहर 2:30 से शाम पांच बजे तक व एक फरवरी को दोपहर 2:30 बजे से शाम चार बजे तक का समय दिया गया है।

दावा आपत्ति आने पर उसका निराकरण करने के पश्चात दो फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन दोपहर 2:30 बजे किया जाएगा। चुनाव में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के प्रचार कार्ड की साइज़ दो बाई 3.5 इंच निर्धारित की गई है। इस साइज़ से अधिक का कार्ड न्यायालय परिसर में पाए जाने पर एक रुपये प्रति कार्ड की दर से अर्थदंड संबंधित अभ्यर्थियों से वसूल किए जाने का प्रावधान रखा गया है।

Share

Related post