Bhilai News-जनप्रतिनिधियों के साथ जीआरपी कर्मियों ने भी की मंदिर की सफाई…कहा आज तक नहीं देखा आस्था का एेसा सैलाब …रेलवे कालोनी शिव मंदिर में चला स्वच्छता अभियान

 Bhilai News-जनप्रतिनिधियों के साथ जीआरपी कर्मियों ने भी की मंदिर की सफाई…कहा आज तक नहीं देखा आस्था का एेसा सैलाब …रेलवे कालोनी शिव मंदिर में चला स्वच्छता अभियान

 

भिलाई । ये रामनाम का असर है, ये पीएम मोदी के अाह्वान का असर है। लोग मंदिर मंदिर जाकर सफाई कर रहे हैं। स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। गुरुवार को जनप्रतिनिधियों संग जीआरपी भिलाई तीन के कर्मियों ने भी हाथ में झाड़ू उठाकर सफाई की। कहा कि हमने आज तक आस्था का एेसा सैलाब नहीं देखा।

बता दें कि पीएम मोदी ने 22 जनवरी तक देश के सभी मंदिरों तथा मंदिर परिसर के आसपास स्वच्छता अभियान चलाने का आह्वान किया था। लोग स्वस्फूर्त इस काम में जुट गए। भिलाई दुर्ग में दिवाली जैसा माहौल नजर आ रहा है। भगवा तोरण व झंडों की अच्छी डिमांड चल रही है। मंदिर परिसर की सफाई के साथ साथ उनका रंग रोगन भी किया जा रहा है। झालर लगाए जा रहे हैं। गली गली में भगवा ध्वज बांधा जा रहा है। इसी कड़ी गुरुवार को भिलाई चरोदा निगम के पार्षदों, पत्रकारों व जीआरपी के कर्मी 1996 में आरपीएफ व जीआरपी कर्मियों द्वारा स्वयं का फंड जुटाकर बनाए गए शिव मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। पूरे परिसर को पहले झाड़ू से साफ किया गया, उसके बाद परिसर में उगे खर पतवार को कटाई छंटाई की गई।

तकरीबन एक घंटे तक चले सफाई अभियान में लोगों का उत्साह देखते बन रहा था। साथ ही जय श्रीराम व हर हर महादेव का जयघोष भी किया जा रहा था। सफाई अभियान में भिलाई चरोदा नगर निगम के पार्षद फिरोज फारुकी, पूर्व पार्षद डीके साहू, संजय मिश्रा, चरोदा मंडल भाजयुमो उपाध्यक्ष मनीष झा, मनीष वर्मा, महेश कुमार, मोहंती नाग, महेश नाग, जीआरपी भिलाई तीन की टीम, उर्वशी सहित भिलाई चरोदा नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया।

Share

Related post