Bjp News-चरोदा में अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव का भव्य स्वागत, लड्डूओं से तौला…भाजपा नेता ए गौरी शंकर की अगुवाई में जुटे भाजपाई

 Bjp News-चरोदा में अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव का भव्य स्वागत, लड्डूओं से तौला…भाजपा नेता ए गौरी शंकर की अगुवाई में जुटे भाजपाई

 

भिलाई। चरोदा भिलाई तीन में भाजपा कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। विधायक दल की बैठक में रायपुर जा रहे अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा तथा दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव का भव्य स्वागत हुआ। भाजपाईयों ने दोनों विधायकों को लड्डू से तौला। पटाखे फोड़े। चरोदा के भाजपा नेता ए गौरी शंकर की अगुवाई में दोनों विधायकों का स्वागत हुआ।

दोनों विधायकों के रायपुर जाने की खबर मिलते ही भिलाई तीन व चरोदा के भाजपा कार्यकर्ता चरोदा में एकत्र होने लगे। सुबह 10 बजे डोमनलाल कोर्सेवाड़ा पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। डोमनलाल कोर्सेवाडा़ के वजन के बराबर लड्ड़ू से तौलकर लड्डू को वितरित किया गया। थोड़ी देर बाद दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव पहुंचे। उनको भी कार्यकर्ताओं ने लड़्डू से तौला तथा भव्य स्वागत किया। शोभा ट्रांसपोर्ट के संचालक तथा मोरिद से भाजपा को लीड दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले शोभाराम साहू ने पटाखे फोड़कर दोनों नेताओं का स्वागत किया।

इस मौके पर  पूर्व नपा अध्यक्ष शशिकांत बघेल, ए गौरी शंकर, मंडल अध्यक्ष सुषमा जेठानी, पार्षद चंद्रप्रकाश पाण्डेय, प्रसुन्न बेनर्जी,  मनोज पाठक, राजीव चौबे,  राजेश मौर्या, रामा रेड्डी, किशोर साहू, नारायण रेड्डी, कीर्ति नायक, परमजीत सिंह, एम.अरुणा,कांति सिंह, अर्पणा दास गुप्ता, आशा यादव, राजेश निशा यादव, सत्य प्रकाश शर्मा, संजय यादव सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share

Related post