Bjp News- अहिवारा के भाजपा प्रत्याशी डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के व्यवहार और मोदी की गारंटी की जीत…भाजपा की सत्ता में वापसी और सभी विजयी प्रत्याशियों को एतिहासिक जीत की बधाई-शोभाराम साहू

 Bjp News- अहिवारा के भाजपा प्रत्याशी डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के व्यवहार और मोदी की गारंटी की जीत…भाजपा की सत्ता में वापसी और सभी विजयी प्रत्याशियों को एतिहासिक जीत की बधाई-शोभाराम  साहू

 

भिलाई। भाजपा नेता व शोभा ट्रांसपोर्ट मोरिद भिलाई तीन के संचालक शोभाराम साहू ने छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की एतिहासिक जीत के लिए छत्तीसगढ़ की जनता को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि यह जीत भाजपा के कार्यकर्ताओं तथा भाजपा के प्रति छत्तीसगढ़ की जनता के विश्वास की जीत है। छत्तीसगढ़ की जनता ने बता दिया कि वह सनातन संस्कृति के साथ है। छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस के पांच साल के कुशासन झूठ फरेब से त्रस्त थी। जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया था। जनता ने आखिरकर परिर्वतन कर ही दिया।

भाजपा नेता शोभाराम साहू ने दुर्ग जिले में भाजपा की जबरदस्त जीत को लेकर कहा कि दुर्ग जिले की जनता को कांग्रेस के भरोसे से ज्यादा मोदी की गांरटी पर विशेष था। छत्तीसगढ़ के किसान, मजदूर, युवा, महिला तथा सभी वर्ग के लोगों ने कांग्रेस के भरोसे से ज्यादा मोदी की गारंटी पर विशेष जताया। की चार सीटों पर भाजपा की प्रचंड जीत ने बताया दिया कि दुर्ग जिले मेंं कांग्रेस का प्रभाव खत्म होता जा रहा है।

2018 में जिस अहिवारा विधानसभा को कांग्रेस ने 32 हजार वोट से जीता था। उस 32 हजार के गड्डे को पाटकर भाजपा के लोकप्रिय प्रत्याशी डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने 25 हजार मतों से जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी के बजाए डोमनलाल कोर्सेवाड़ा की सादगी, सौम्यता व व्यवहार अहिवारा के लोगों को भा गया। शोभा ट्रांसपोर्ट (मोरिद) भिलाई तीन के संचालक शोभाराम साहू ने एतिहासिक जीत के लिए अहिवारा के भाजपा प्रत्याशी डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, वैशाली नगर से रिकेश सेन, दुर्ग ग्रामीण के ललित चंद्राकर तथा दुर्ग के गजेंद्र यादव को बधाई दी है।

Share

Related post