Patan News-बताओ भला…ये हाल है तो कैसे रुकेगी गौ तस्करी…गिरी महाराज के फार्म हाउस से होती थी गौ माता की तस्करी…पाटन थाने में पदस्थ सिपाही देता था संरक्षण… जांच में कारगुजारी सामने आने पर पाटन पुलिस ने की कार्रवाई…हाल ही में मुख्यमंत्री ने गौ तस्करी पर सख्ती बरतने का दिया था निर्देश

 Patan News-बताओ भला…ये हाल है तो कैसे रुकेगी गौ तस्करी…गिरी महाराज के फार्म हाउस से होती थी गौ माता की तस्करी…पाटन थाने में पदस्थ सिपाही देता था संरक्षण… जांच में कारगुजारी सामने आने पर पाटन पुलिस ने की कार्रवाई…हाल ही में मुख्यमंत्री ने गौ तस्करी पर सख्ती बरतने का दिया था निर्देश

 

भिलाई। गौ तस्करी को संरक्षण देने वाले पुलिस के एक आरक्षक को जेल भेजा गया है। आरोपी आरक्षक डिलेश्वर पठारे दुर्ग जिले के पाटन थाने में पदस्थ था। बीते 10 सितंबर को ग्राम फुंडा के एक फार्म हाउस से होने वाली गौ तस्करी का पुलिस ने पर्दाफाश किया था। मौके से मामले का मुख्य आरोपी भाग निकला। वहीं जांच में गौ तस्करी को संरक्षण देने का खुलासा होने पर पाटन पुलिस ने अपने ही आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई किया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हाल ही में पुलिस महकमे को गौ तस्करों पर लगाम कसने का निर्देश दिया था। जिसके बाद दुर्ग रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग ने शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में दुर्ग जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारियों की बैठक ली। इस बैठक में आईजी श्री गर्ग ने गौ तस्करी के मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई करने का निर्देश महकमे को दिया था। इसका असर एक दिन बाद रविवार को पाटन थाने में देखने को मिला है। पाटन थाने में पदस्थ आरक्षक डिलेश्वर पठारे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा गया।

पुलिस के मुताबिक बीते 10 सितंबर को पाटन थाने के फुंडा में रात्रि गश्त के दौरान सूचना मिली की पेट्रोल पंप से 200 मीटर आगे फार्म हाउस में बड़ी संख्या में भैंस को कत्लखाने भेजने की तैयारी है। पुलिस टीम ने वहां छापामार कार्रवाई किया। मौके पर पुलिस को एक ट्रक मिला, जिसमें 5 नर भैंस और 38 मादा भैंस को ठूंसकर भरा गया था। पुलिस ने वहां पर मौजूद उत्तर प्रदेश निवासी इश्तगार अहमद उर्फ भूरा पिता अफरोज अहमद ( 48 वर्ष ) को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने भैंसों को कटनी मध्य प्रदेश के कत्लखाने लेकर जाने की जानकारी दी। इस मामले में पुलिस को फार्म हाउस के मालिक संजय गिरी गोस्वामी की तलाश है। कार्रवाई की भनक लगते ही संजय गिरी गोस्वामी फरार हो गया है।

गौ तस्करी के इस मामले में पाटन पुलिस के आरक्षक डिलेश्वर पठारे की संलिप्तता होने का संदेह होने पर वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। चर्चा है कि इस मामले में फार्म हाउस का संचालक संजय गिरी गोस्वामी मुख्य आरोपी है। आरक्षक से सांठगांठ के चलते पुलिस के पहुंचने से पहले संजय गिरी गोस्वामी फरार हो गया। पुलिस ने सीडीआर की जांच किया तो इस बात की पुष्टि हुई। इसके बाद आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया।

Share

Related post