Bhilai 3 News-धूमधाम से मना अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का जन्मदिन…चरोदा मंडल में हुआ भव्य कार्यक्रम…बधाई देने पूरे विधानसभा से पहुंचे लोग…भावुक हुए विधायक कहा अपने मेरा जन्मदिन यादगार बना दिया…पढ़िए खबर

 Bhilai 3 News-धूमधाम से मना अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का जन्मदिन…चरोदा मंडल में हुआ भव्य कार्यक्रम…बधाई देने पूरे विधानसभा से पहुंचे लोग…भावुक हुए विधायक कहा अपने मेरा जन्मदिन यादगार बना दिया…पढ़िए खबर

 

भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा के सबसे वयोवृद्ध विधायकों में से एक तथा अहिवारा के प्रथम व वर्तमान में दूसरी बार के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। चरोदा मंडल द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बधाई देने पूरे विधानसभा क्षेत्र से लोग पहुंचे। कार्यकर्ताओं व आम जनता का असीम स्नेह देखकर विधायक भावुक हो गए, कहा कि आप सबने मेरा जन्मदिन यादगार बना दिया।

भिलाई तीन के मंगल भवन में जन्मदिन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक कोर्सेवाड़ा सपत्निक मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने केक काटा। जन्मदिन के गीत गए। पंथी नृत्य पर लोग जमकर झूमें। पूरे अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से लोग विधायक को बधाई देने पहुंचे।

बधाई देने वालों प्रमुख रुप से दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, अहिवारा विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, भिलाई निगम की पूर्व् महापौर निर्मला यादव, जामुल नगर पालिका अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, पूर्व अध्यक्ष रेखराम बंछोर, पूर्व अध्यक्ष सरोजनी चंद्राकर, अहिवारा नगर पालिका के अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, पूर्व अध्यक्ष रविशंकर सिंह,भाजयुमो नेता संजय सिंह, चरोदा मंडल अध्यक्ष सुषमा जेठानी, नेता प्रतिपक्ष खिलावन वर्मा, जेवरा सिरसा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र यादव, अहिवारा मंडल अध्यक्ष लिमन साहू, जामुल मंडल अध्यक्ष जोगेश्वर सोनी, यशवंत ठाकुर, दीपक गुप्ता, फिरोज फारुकी, दिलीप पटेल, चंद्र प्रकाश पाण्डेय, ए. गौरी शंकर, तुलसी ध्रुव, मुकेश अग्रवाल, नंदिनी जांगड़े, संजय यादव, सत्य प्रकाश शर्मा, राकेश बंछोर, प्रेमलता चंद्राकर, अपर्णा दास गुप्ता, कुसुमलता चंद्राकर, तुषांत वर्मा, डी.शोभारानी, निशा यादव, गुरु चरण सिंह, छतर राम लहरे, राम प्यारी वर्मा, भिलाई चरोदा निगम के अधिकारी व कर्मचारी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर कठोतिया व समस्त स्टाफा सहित सैकड़ों की तादात में पहुंचे लोगों ने बधाई दी।

Share

Related post