Bjp News-भिलाई जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक में सांसद विजय बघेल ने कहा कार्यकर्ताओं ने सरकार बनाया है और कार्यकर्ता ही चलाएंगे…कार्यकर्ताओं के कड़ी परिश्रम से हुई सत्ता में वापसी पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे…एेसी पार्टी जो अंतिम पंक्ति में बैठे कार्यकर्ता को भी मंच पर बैठा देती है…ऊपर के नेता ड्रोन कैमरे से भाजपा के एक एक कार्यकर्ताओं की मेहनत को देखते हैं- रिकेश सेन

 Bjp News-भिलाई जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक में सांसद विजय बघेल ने कहा कार्यकर्ताओं ने सरकार बनाया है और कार्यकर्ता ही चलाएंगे…कार्यकर्ताओं के कड़ी परिश्रम से हुई सत्ता में वापसी पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे…एेसी पार्टी जो अंतिम पंक्ति में बैठे कार्यकर्ता को भी मंच पर बैठा देती है…ऊपर के नेता ड्रोन कैमरे से भाजपा के एक एक कार्यकर्ताओं की मेहनत को देखते हैं- रिकेश सेन

 

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई की कार्यसमिति बैठक भिलाई के एक निजी होटल में संपन्न हुई। बैठक निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर थी। कार्यकर्ताओं को निकाय चुनाव के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया गया। बताया गया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बूते ही बीते विधानसभा व लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड सफलता मिली और सरकार बनी।

इस बैठक में दुर्ग सांसद विजय बघेल, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, विधायक रिकेश सेन, डोमन लाल कार्सेवाड़ा, वीरेंद्र साहू, जिला प्रभारी संदीप शर्मा, सांवलाराम डहरे, ब्रजेश बिचपुरिया उपस्थित थे। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता कभी थकता और कभी रुकता नहीं। निरंतर ही जन सेवा में लगा रहता है।

दुर्ग सांसद विजय बघेल ने कार्यकर्ताओं को कहा कि भारतीय जनता पार्टी को जिताने की जिम्मेदारी हमारे कार्यकर्ताओं की है तो सरकार चलाने की जिम्मेदारी भी उनकी होगी। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सांसद विधायक और पार्षद है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि कार्यकर्ता अपनी कड़ी मेहनत से छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत में एक बड़ी जीत हासिल किए हैं अब बारी है पूर्ण आहुति की जो पूर्ण आहुति नगर निगम चुनाव के जीत के बाद होगी।

पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस शासन काल में भाजपा के आंदोलन में जनता के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं ने परिश्रम किया और सत्ता में वापसी की। आप सभी के मेहनत से छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार चल रही है।और ये डबल इंजन सरकार बड़े लाभकारी योजनाओं पर कार्य कर रही है जिसको सभी कार्यकर्ता अपने बूथों के अंतिम व्यक्तियों तक पहुचाना है।

विधायक रिकेश सेन ने कहा कि ये वो पार्टी है जो कभी भी कोई भी कार्यकर्ताओ को अंतिम पंक्ति से मंच पर बैठा देती है। बस आप निरन्तर मेहनत करते रहें। हम सब के ऊपर बड़े नेताओ का ड्रोन कैमरा उड़ रहा है। ऊपर बैठे बड़े नेता आपकी मेहनत को देख रहे हैं। आप सभी के मेहनत से भाजपा की केंद्र और प्रदेश में बड़ी जीत के इतिहास बनाया। अब नगरी निकाय की बारी है। संगठन से सत्ता आती है और हमारा भिलाई संगठन पूरे तरीके से तैयार है।

विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा ने कार्यसमिति बैठक में राष्ट्रपति के अभीभाषण का वाचन किया। प्रभारी संदीप शर्मा ने कार्यकर्ताओं से संगठन के विषय में चर्चा करते हुए कहा कि इस बैठक में तय किया गया कि सभी विषयों को समय पर पूरा करना है। अगले दो साल बाद भिलाई नगर निगम का चुनाव है इसकी तैयारी भी हम सबको अभी से प्रारंभ करनी है। और भारतीय जनता पार्टी प्रदेश द्वारा दिए गए कार्य को पूरा करना है।

इस कार्यसमिति में मुख्य रूप से प्रमोद सिंह, विनोद सिंह, संतोष मौर्या, राम उपकार तिवारी, पुरुषोत्तम देवांगन, दिलीप पटेल, कृति नायक, तुलसी साहू, मिथला खिचरिया, निहारिका मिश्रा, रश्मि सिंह, मंजू दुबे, स्मृता दोड़के, प्रेम लाल साहू, बिजेंद्र सिंह, राजेन्द्र सिंह,योगेंद्र सिंह, अमित मिश्रा, विजय जायसवाल, संजय दानी,राहुल परिहार,राजू श्रीवास्तव, आरपी सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share

Related post