Crime News-महादेव सट्टा एप, निलंबित कांस्टेबल सहदेव यादव गिरफ्तार…2022 से था फरार, लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने राजनांदगांव के सोमनी से पकड़ा…दो भाई पहले से जेल में…जानिए दौलतमंद कांस्टेबल भाईयों की कहानी

 Crime News-महादेव सट्टा एप, निलंबित कांस्टेबल सहदेव यादव गिरफ्तार…2022 से था फरार, लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने राजनांदगांव के सोमनी से पकड़ा…दो भाई पहले से जेल में…जानिए दौलतमंद कांस्टेबल भाईयों की कहानी

 

भिलाई। महादेव सट्टा एप के आरोपित कांस्टेबल सहदेव यादव को दुर्ग पुलिस ने राजनांदगांव के सोमनी से गिरफ्तार कर लिया है। 2022 में सस्पेंड होने के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसका लोकेशन ट्रेस कर रही थी। आखिरकर बुधवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें कि सहदेव यादव के दो भाई पहले से ही जेल में है। इडी ने तीनों भाइयों को महादेव सट्टा एप में लिप्त पाया था। जांच में सूचना पुख्त मिली थी। सहदेव यादव व उसके भाईयों के पास कम समय में काफी पैसा आ गया था। लिहाजा उन्होंने शहर के पाश कालोनी में घर, कई प्लाट, महंगी गाड़ियां खरीद ली थी। तभी से वह ईडी की राडार पर आ गए थे। ईडी के द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद 2022 में तत्कालीन दुर्ग एसपी डा. अभिषेक पल्लव ने सहदेव यादव को सस्पेंड कर दिया था, तथा उसके दोनों आरक्षक भाई भीम सिंह यादव व अर्जुन यादव को लाइन अटैच किया गया था। बाद में इडी ने भीम सिंह व अर्जुन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सहदेव फरार हो गया था। सहदेव के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने भी अपराध दर्ज किया है। तभी से लगातार पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसका लोकेशन कभी महाराष्ट्र तो कभी मध्य प्रदेश बता रहा था।

बताया जा रहा है कि वह फरारी में भी महादेव एप चला रहा था। बुधवार को राजनांदगांव के सोमनी से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Share

Related post