Bhilai News-सफाई व्यवस्था बेहतर करने आयुक्त ने किए भिलाई में नोडल अधिकारी नियुक्त…अब हर दिन हर वार्ड की मानिटरिंग, बनेगा रिपोर्ट कार्ड…सुबह 10 बजे वाट्सग्रुप में होगा शेयर

 Bhilai News-सफाई व्यवस्था बेहतर करने आयुक्त ने किए भिलाई में नोडल अधिकारी नियुक्त…अब हर दिन हर वार्ड की मानिटरिंग, बनेगा रिपोर्ट कार्ड…सुबह 10 बजे वाट्सग्रुप में होगा शेयर

 

भिलाई। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए भिलाई निगम ने अभी से प्रयास तेज कर दिया है। सफाई व्यवस्था और बेहतर बनाने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैंं। नोडल अधिकारी अब हर दिन हर वार्ड की मानिटरिंग करेंगे, रिपोर्ट कार्ड बनाएंगे। सफाई कर्मचारी नियमित सफाई कर रहे है कि नहीं, उनकी उपस्थिति पंजी की जांच करेंगे। हर घर से 100 प्रतिशत कचरा कलेक्शन, घरों व दुकानों से गीला एवं सूखा कचरा अलग अलग दिया जा रहा है या नहीं इसकी जांच होगी। एकत्रित कचरे को एसएलआरएम सेंटर भेजने तक के कामों की मानिटरिंग करेगें। मानिटरिंग पश्चात समस्त नोडल अधिकारी प्रतिदिन 10 बजे नगर निगम के वाहट्सअप ग्रुप में प्रेषित करेंगे।

निगम प्रशासन के मुताबिक प्रत्येक वार्ड में दो स्वच्छता दीदी कार्य कर रही है। उनका काम है कि घर-घर जाकर गीला व सूखा कचरा अलग-अलग देने की जानकारी देना। घर से निकलने वाले ऐसे कचरे को जो रीसाइकिल हो सके। उसक अलग से देने की बाद समझा दे रही हैं। साथ ही मौसमी बिमारियों से बचाव हेतु जानकारी दे रही हैं। निगम आयुक्त देवेश ध्रुव ने प्रत्येक जोन व वार्ड के अनुसार निगरानी के लिए जोन एक नेहरू नगर से अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा, जोन आयुक्त सुश्री येशा लहरे, वार्ड एक श्वेता महिश्वर, वार्ड दो श्वेता वर्मा, वार्ड तीन पुरूषोत्तम सिन्हा, वार्ड चार आलोक पसीने, वार्ड पांच अखिलेश चंद्राकर, वार्ड छह बृजेश श्रीवास्तव, वार्ड सात अर्पित बंजारे, वार्ड आठ मलखान सिंह सोरी, वार्ड नौ शशांक शेखर, वार्ड 10 चुण्डमणी यादव, वार्ड 11 संजीव तिवारी, वार्ड 12 संतोष हरमुख, वार्ड 13 विरेन्द्र शर्मा, वार्ड 17 राजेश गुप्ता, वार्ड 18 नंद कुमार सिन्हा को नोडल अधिकारी बनाया है।

इसी तरह जोन दो वैशाली नगर से अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, वार्ड 14 बसंत साहू, वार्ड 15 विजेन्द्र गुप्ता, वार्ड 16 वसीम खान, वार्ड 19 अरविंद शर्मा, वार्ड 20 जेपी तिवारी, वार्ड 21 हरि ताम्रकार, वार्ड 22 अंजनी सिंह, वार्ड 23 कृष्ण कुमार सुपैत, वार्ड 24 त्रिलोचन देशमुख, वार्ड 25 सिद्वार्थ साहू, वार्ड 26 वेशराम सिन्हा, वार्ड 27 आरएस राजपूत, वार्ड 28 दौलत चंद्राकर, वार्ड 29 शहबाज अहमद को नोडल अधिकारी बनाया है।

जोन तीन मदर टेरेसा नगर से अधीक्षण अभियंता डीके वर्मा, जोन आयुक्त सुशील कुमार चौधरी, वार्ड 30 बीके वर्मा, वार्ड 31 नितेश मेश्राम, वार्ड 32 विरेन्द्र बंजारे, वार्ड 33 कृष्णा जंद्येल, वार्ड 34 शंकर सुमन मरकाम, वार्ड 35 अमीत कुमार एक्का, वार्ड 36 अनिल मेश्राम, वार्ड 37 अनिल कुमार सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

जोन चार शिवाजी नगर से अधीक्षण अभियंता संजय बागड़े, वार्ड 38 प्रिया करसे, वार्ड 39 चंद्रकांत साहू, वार्ड 40 रिमा हुमने, वार्ड 41 रवि सिन्हा, वार्ड 42 चंदन निर्मल, वार्ड 43 प्रसन्न तिवारी, वार्ड 44 बालकृष्ण नायडू, वार्ड 45 विनोद वर्मा, वार्ड 46 गोपीवत्सल वर्मा, वार्ड 47 अन्नपूर्णा बंजारे, वार्ड 48 यू.वेंकट राव, वार्ड 49 ढाल सिंह, वार्ड 50 हेमंत मांझी, वार्ड 51 के.के. सोनबोईर।

जोन पांच सेक्टर 6 से अधीक्षण अभियंता संजय बागड़े, जोन आयुक्त अमिताभ शर्मा, वार्ड 69 दीपक देवांगन, वार्ड 70 प्रभा लकड़ा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Share

Related post