Bhilai News- संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति ने दुर्ग सांसद विजय बघेल के गांव उरला में किया पौधरोपण…पहले चरण में 31 पौधे रोपकर संरक्षण व सुरक्षा का लिया संकल्प…बंजर भूमि को हरा भरा बनाएंगे गांव के युवा…पढ़िए खबर

 Bhilai News- संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति ने दुर्ग सांसद विजय बघेल के गांव उरला में किया पौधरोपण…पहले चरण में 31 पौधे रोपकर संरक्षण व सुरक्षा का लिया संकल्प…बंजर भूमि को हरा भरा बनाएंगे गांव के युवा…पढ़िए खबर

 

भिलाई। संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति ने रविवार को दुर्ग सांसद विजय बघेल के गृहग्राम उरला में पौधरोपण किया। सुबह सात बजे से युवाओं की टोली अभियान में जुट गई थी। तीन साल पूर्व संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति व ग्रामीणों के द्वारा यहां 50 पौधे रोपे गए थे। उचित देखभाल व संरक्षण के फलस्वरुप आज सभी पौधे वृक्ष बन चुके हैं।

संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति, न्यू क्लब गणेशोत्सव समिति, जनसेवा समिति के द्वारा गांव की बंजर भूमि को हरा भरा बनाने का संकल्प लिया गया। जिसके तहत प्रथम चरण में 31 पौधे रोपे गए। ज्यादातर पौधे नीम, पीपल व बरगद के हैं। संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति उरला के अध्यक्ष दीपक वर्मा ने कहा कि गांव के युवा पेड़ लगाने तथा उनके संरक्षण को लेकर संकल्पित है। इसलिए गांव की बंजर भूमि को मिनी जंगल का रुप देने का निर्णय लिया गया है। प्रथम चरण की शुरुआत रविवार को हो गई।

इस संकल्प अभियान में समिति के डीके साहू, मनीष झा, राजू रेड्डी, दीपक वर्मा, उमेश साहू, विजेन्द्र कुमार, होरीलाल वर्मा, नरोत्तम साहू, धनेश साहू, सोहन साहू, रमेश कुमार, जितेंद्र कुमार, शिव सेन, लेखराम यादव, योगेश साहू, नितिन वर्मा, भूषण साहू, चेतन साहू, शांतनु पाल, विवेक साहू, राजा हिरवानी, देव साहू सभी ने जमकर मेहनत की। पौधों को सुरक्षित व संरक्षित रखने का संकल्प लिया।

Share

Related post